किसान इस तरीके से करें बींस की हाईटेक खेती, आधा एकड़ से भी कम जमीन में 1 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, जानिए कैसे

On: Thursday, November 6, 2025 12:08 PM
बींस की खेती में फायदा

अगर किसान बींस की खेती करना चाहते हैं, तो चलिए यहां पर खेती का हाईटेक तरीका बताते हैं, जिससे आधा एकड़ जमीन से किसान ₹1,00,000 का शुद्ध मुनाफा ले सकते हैं।

बींस की खेती में फायदा

बींस की खेती में किसानों को फायदा है, लेकिन अगर बढ़िया विधि से खेती करेंगे, तो उत्पादन ज्यादा मिलेगा तथा गुणवत्ता भी अच्छी रहेगी। बींस की कीमत की बात करें, तो इस समय 50 से 55 रुपए किलो चल रही है। वहीं कुछ समय पहले 60 से 65 रुपए के बीच इसका भाव मिल रहा था। 2 महीने में तैयार होने वाली बींस की फसल किसानों को अच्छा-खासा मुनाफा दे सकती है, क्योंकि इसकी डिमांड भी ज्यादा है और कीमत भी अच्छी मिल जाती है।

बींस की खेती कैसे करें

बींस की खेती की हाईटेक विधि आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें सही तरीके से खेती करने पर आपको हर तरह से फायदा होगा। बींस की तोड़ाई करने में आसानी होगी तथा खेती की लागत घटेगी। मजदूरों की अधिक जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको खेत की तैयारी पर ध्यान देना है।
  • खेत को दो बार कम से कम जोतना है। उसके बाद रोटावेटर का इस्तेमाल करके मिट्टी को बारीक कर देना है।
  • फिर बेड बनवाना है। बेड भी मशीन से बनवा सकते हैं। इसमें 4 फीट की दूरी पर बेड बनाएं, उसमें मल्चिंग लगा दीजिए।
  • सिंचाई में पानी की बचत करना चाहते हैं, तो ड्रिप सिस्टम लगवा सकते हैं। सरकार से 50 प्रतिशत से ज्यादा की सब्सिडी मिल जाएगी।
  • इसके बाद बीज लगाइए। गोबर की खाद आप खेत की तैयारी करते समय डाल सकते हैं। साथ ही डीएपी और सुपर फॉस्फेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे अच्छा उत्पादन मिलेगा।
  • इस तरह आप बींस की खेती कर सकते हैं। इसमें झुलसा और मोज़ेक बीमारी आ सकती है, तो उसका भी प्रबंध करना है।

यानी बीच-बीच में निरीक्षण करते रहना है। जैसे ही कोई समस्या दिखाई दे, उसका तुरंत उपचार करें। आईए जानते हैं, इसकी खेती के खर्चे के बारे में।

बींस की खेती में खर्चा और कमाई

बींस की खेती में खर्च और कमाई की बात करें, तो किसान अगर 40 डिसमिल में बींस की खेती करते हैं, जो कि आधा एकड़ से भी कम जमीन होती है, तो उसमें बुवाई, खाद, बीज आदि में ₹10,000 तक का खर्च आता है। इसके अलावा, ड्रिप और सपोर्ट देने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं, तो उसका खर्चा अलग होता है — उसे भी जोड़ सकते हैं।

अब कमाई की बात करें, तो 40 डिसमिल से किसान ₹1,30,000 से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आधा एकड़ यानी 50 डिसमिल में खेती करते हैं, तो ₹1,50,000 तक का मुनाफा कमा सकते हैं, और अगर 30 से 40 हजार रुपए खर्चा भी निकाल दें, तो भी यहां पर शुद्ध मुनाफा एक लाख रुपये हो रहा है।

यह भी पढ़े- एक एकड़ से 3 लाख रु कमा सकते हैं किसान, नवंबर के अंतिम सप्ताह तक लगा दें यह फसल, पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ