आज 18 अक्टूबर 2025, धनतेरस के त्यौहार के साथ राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन भी हो रहा है, जिसमें MP के किसानों को कई सौगात मिलेंगी। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
MP के किसानों के साथ धनतेरस मनाएंगे मुख्यमंत्री
MP के किसानों का धनतेरस का त्योहार बहुत ही ज़्यादा खास होने वाला है। आज कई किसानों को राहत राशि यानी मुआवजा मिलेगा। वहीं कुछ किसानों से सरकार सीधे बात भी करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 6 जिलों के 2500 से ज्यादा किसान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आज 18 अक्टूबर 2025 के दिन यह किसान सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
धनतेरस के दिन किन किसानों को मिल रहा है मुआवजा
धनतेरस के दिन MP के किसानों को मुआवजा मिलने जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खाते में 277 करोड़ रुपए की राहत राशि का अंतरण करने जा रहे हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा 33 करोड़ रुपए की लागत वाली ब्यावरा नगर जलप्रपात योजना का भी भूमि पूजन आज किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री जी 193 करोड़ रुपए की लागत वाले 41 विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण भी आज करेंगे। तो आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है।

MP के सीहोर जिले के किसानों को मिलेगा मुआवजा
MP के सीहोर जिले के 2 लाख से ज्यादा किसानों को आज मुआवजा मिलेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को सीहोर जिले के बिलकिसगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को मुआवजा देंगे। यह मुआवजा उन किसानों को दिया जा रहा है जिनकी फसलें खराब हो गई थीं, या उनमें रोग लग गए थे। जैसे कि पीला मोजेक, या ज़्यादा बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो गई थीं, उन्हें भी लाभ मिलेगा।
बताया जा रहा है कि सीहोर जिले के बिलकिसगंज के कार्यक्रम के दौरान 2 लाख से ज्यादा किसानों को फसल खराब होने के कारण 118 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री करेंगे किसानों से सीधा संवाद
आज शनिवार के दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, मुख्यमंत्री निवास से ही किसान सम्मेलन कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सीहोर जिले के बिलकिसगंज व जगरिया के कार्यक्रमों में भी जाएंगे, किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और किसानों को राहत राशि का वितरण भी करेंगे।
यह भी पढ़े- MP के किसानों को 25 हजार रु पुरस्कार और प्रमाण पत्र मिलेगा, 24 अक्टूबर से पहले यहां करें आवेदन

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद