किसान अगर अपनी फसल को चिड़िया से बचाना चाहते हैं तो चलिए इस लेख में आपको एक कमाल का जुगाड़ बताते हैं-
फसल खा जाती है चिड़िया
किसान को अपनी फसल चिड़िया, जंगली जानवर आदि से बचानी पड़ती है। अगर इन सब का आक्रमण खेत में होता है तो उत्पादन घट जाता है। चिड़िया हर तरह की फसलों को खा जाते हैं। फिर वह चाहे अनाज हो या फल। जिसमें अगर बहुत ज्यादा संख्या में चिड़िया का आतंक खेतों में है तो किसानों को इसके लिए कुछ करना होगा। नहीं तो बहुत नुकसान हो सकता है। चिड़िया से अपनी फसल बचाने के लिए किसान तकवारी भी करते हैं और शोर करके उन्हें खेतों से दूर करते हैं। लेकिन रोजाना तकवारी करना एक बड़ी समस्या बन जाती है। किसानों को मेहनत ज्यादा पड़ जाती है तो चलिए आज चिड़िया भगाने का एक जुगाड़ बताते हैं जिससे किसानों को खेतों में नहीं जाना पड़ेगा।
चिड़िया भगाने का जुगाड़
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो है जो की तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें चिड़िया और अन्य जंगली जानवरों को खेतों से दूर रखने का जुगाड़ बताया गया है। इस जुगाड़ की मदद से किसान बिना खर्चे के अपनी फसल को चिड़िया और अन्य जंगली जानवरों से बचा सकते हैं। इस जुगाड़ के द्वारा खेत में शोर होगा। जिससे चिड़िया को लगेगा कि खेत में किसान है और अन्य भी जंगली जानवर खेत में नहीं आएंगे। रात के समय भी यह काम करेगा तो चलिए आपको बताते हैं जुगाड़ क्या और वीडियो भी दिखाते हैं।
प्लास्टिक की बोतल
इस जुगाड़ को बनाने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल किया गया है। बोतल को काट कर डंडे में टांगा गया है। यहां पर एक दूसरा डंडा भी है, जिस पर एक बर्तन बांधा गया है, प्लास्टिक की बोतल को इस प्रकार से काटा गया है की हवा चलने पर वह गोल-गोल घूमता है, और उस बोतल में रस्सी की मदद से एक लोहे का टुकड़ा भी बाँधा गया है। जब बोतल घूमता है तो वह लोहे का टुकड़ा बर्तन में टकराता है। जिससे आवाज उत्पन्न होती है और इस वजह से चिड़िया पंछी खेत से दूर रहते हैं। क्योंकि शोर होता है। चलिए वीडियो में देखते हैं यह जुगाड़ किस तरीके से आवाज करता है।
वीडियो में देखें कैसे होगा शोर
नीचे लगा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, यह किसानों की मदद कर सकता है। इसीलिए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इसकी मदद से किसान घर पर रहकर भी अपने खेत की सुरक्षा कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पुरानी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे कोई खर्चा भी नहीं आएगा।