इस लेख में आपको एक ऐसे युवा की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो कि पक्षी का पालन करके महीने के 50 हजार रू कमा रहा है। वह बताते हैं कि इस व्यवसाय में नुकसान नहीं होगा-
सफलता की कहानी
घर पर रहकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं, कम लागत में अधिक कमाई करना चाहते हैं, अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, किसी ऐसे व्यवसाय की तलाश है जिसमें जोखिम ना हो? तो चलिए आपको इस लेख में एक ऐसे ही युवा की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। युवा का नाम राहुल कुमार है, जो की मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में मुर्गा फार्म खोल लिया और अब महीने के 40 से लेकर 50000 कमा रहे हैं वह बताते हैं कि इस व्यवसाय में जोखिम ना के बराबर होता है।
आज उन्होंने चार लोगों को रोजगार दिया है, और खुद मालिक बनकर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फॉर्म को वह आगे भी बढ़ाएंगे तो चलिए आपको बताते हैं कैसे उन्होंने शुरुआत की।

कैसे हुई फार्म की शुरुआत
मुर्गी पालन कमाई का एक अच्छा विकल्प है। मुर्गी पालन के लिए भी ट्रेनिंग मिलती है। अगर आपको भी मुर्गी पालन करना है तो ट्रेनिंग लेकर करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। युवा बताते हैं कि उनके दोस्त मुर्गी पालन किया करते थे, जहां से उन्हें मुर्गा फार्म की जानकारी मिली और आज उन्होंने खुद मुर्गा फार्म खोल लिया है। क्योंकि इसमें मुनाफा है। करीब महीने भर में मुर्गा तैयार हो जाता है और जैसा उसका वजन और आकार होगा उस हिसाब से पैसा मिलता है। इतनी कम उम्र में उन्होंने खुद कर स्टार्टअप शुरू कर लिया है और अन्य लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
वह बताते हैं कि इस काम को वह जल्दी एक नए स्तर पर ले जाएंगे, जमीन लीज पर लेकर बड़ा मुर्गी फार्म खोलने का विचार बना रहे हैं। चलिए जानते हैं कितनी लागत आती है।
कितनी आई फॉर्म में लागत
इस मुर्गा फार्म को खोलने के लिए उन्होंने पहले एक शेड बनाया यानी की रहने का स्थान, इसके बाद उसे चारों तरफ से कवर किया, जिसके लिए लकड़ी भूसा से दिवार बनाई। मुर्गी को खिलाने के लिए चारा दाना की व्यवस्था की, और बाल्टिया भी लगाई। जिसमें कुल मिलाकर डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। वह बताते हैं कि महीने भर में कमाई होने लगती है। शुरुआत में ही उन्हें 50000 का मुनाफा हो गया। वह बताते हैं कि कितना भी इसमें नुकसान होगा फिर भी 30000 से कम कमाई नहीं होगी ,यानी की लागत आराम से निकलती है, मुनाफा धड़ल्ले से होता है।
लेकिन बस आपको बिक्री करने के लिए पास बाजार होना चाहिए, इसके अलावा मुर्गियों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए, साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए, बढ़िया नस्ल का चुनाव करना चाहिए।