घर पर कबाड़ पड़े डब्बो में उगाए लहसुन, बाजार में पैसे देने की नहीं जरूरत, जानिए छत पर लहसुन उगाने का तरीका।
पैसे देकर लहसुन नहीं खरीदना पड़ेगा
लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होती है। कई तरह के व्यंजनों को बनाते समय लहसुन का इस्तेमाल रसोई घर में किया जाता है। सर्दियों में लहसुन का इस्तेमाल बढ़ जाता है, यह गर्म होती है जिससे शरीर को गर्मी मिलती है। लेकिन बाजार में कई लहसुन सेहत के लिए नुकसानदायक भी मिलती हैं। जैसे कि इस समय बीच में चीनी लहसुन खूब बवाल मचा रही थी। तो अगर आप चाहे तो घर पर ताजा लहसुन तैयार कर सकते हैं, बहुत आसान है। घर के पुराने डब्बो, कंटेनर या गमले में लहसुन लगा सकते हैं और फ्री में ताजी सेहतमंद लहसुन खा सकते हैं तो चलिए लहसुन उगाने का तरीका जानते हैं।
गमले में लहसुन उगाने का तरीका
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जाने गमलें में लहसुन कैसे उगाए।
- लहसुन उगाने के लिए एक चौड़े आकार के गमले की जरूरत होगी। कोई भी पुराना डब्बा ले सकते हैं, चौड़े आकार के डिब्बे नहीं है तो कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल में एक कली भी उगा सकते हैं।
- इसके बाद बाजार से बीज बढ़िया लाने हैं, सूखे और बड़े आकार के लहसुन लेकर आए।
- इसके बाद एक लहसुन की गांठ से सारी कलियां को सावधानी से अलग कर ले।
- फिर हम मिट्टी तैयार कर लेते हैं। जिसमें लहसुन को लगाएंगे। मिट्टी तैयार करने के लिए मिट्टी में वर्मी कंपोस्ट खाद मिला लेना है। 60% मिट्टी में लगभग 40 या 30% ही वर्मी कंपोस्ट मिला लीजिए और फिर उसको गमले में भरना है। गमले में मिट्टी भरने से पहले आपको पानी की निकासी के लिए उनमें छेद जरूर करना है।
- इसके बाद जहां पर पूरे दिन की धूप आती हो वहां पर गमले को रख दीजिए।
- फिर बुवाई करनी है। जिसमें कलियों के ऊपरी भाग को मिट्टी के तरफ रखना है। 2 इंच गहरा मिट्टी में दबाना है। एक गमले में पांच या छह कलियां लगा सकते हैं।
- बुवाई के बाद हल्का मिट्टी से ढक देना है और पानी देना है।
- जब तक अंकुरण ना दिखाई दे हल्का पानी डालते रहना है। ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।
- करीब 10-12 दिन में अंकुरण दिखाई देगा।
- 1 महीने बाद पत्तों का इस्तेमाल कर पाएंगे।
- लहसुन को तैयार होने में करीब चार या पांच महीने का समय लगता है। अलग-अलग वैरायटी को कम या ज्यादा समय भी लग सकता है।
- जिसमें पहचान की बात करें तो पत्तियां पीली पड़ जाएंगी, सूखने लगेंगी और फिर गांठ निकाल कर उनका इस्तेमाल कर सकते हैं और लंबे समय के लिए स्टोर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- 52 हजार किसानों को मिलेगा सोलर पंप, फ्री में होगी खेत की सिंचाई, नहीं आएगा बिजली बिल