धान काटने की कई तरह की मशीन बाजार में उपलब्ध है जिसमें आज छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक सस्ती मशीन की जानकारी लेने जा रहे हैं-
धान काटने के लिए सस्ती मशीन
धान की खेती कई किसान करते हैं। लेकिन सभी किसान बड़ी मशीन जैसे की कंबाइन हार्वेस्टर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में यहां पर आपको एक सस्ती मशीन बताने जा रहे हैं। जिससे धान की कटाई हाथ से धान काटने से बेहतर होगी। इससे मजदूर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, पूरे परिवार को मेहनत खेत में नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही समय पर धान की कटाई हो जाएगी। इस मशीन का नाम मैन्युअल वर्टिकल कन्वेयर रीपर है, जो कि सस्ता और प्रभावित फसल कटाई उपकरण है। चलिए आपको बताते है इससे फसल काटने में कितना समय लगता है।

इस मशीन से समय की होगी बचत
मैन्युअल वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन से अगर धान की कटाई करते हैं तो 1 घंटे के भीतर 0.20 से 0.40 हेक्टेयर तक की फसल को काट सकते हैं। इसे हाथ से चलाते हैं। इससे गेहूं धान जैसी फैसले काट सकते हैं। यह मजबूत ढांचे वाली मशीन होती है, जो स्टील से बनी होती है। लंबे समय तक चलती है। इसमें ब्लेड और बेल्ट भी लगे होते हैं। कोणीय ब्लेड बेल्ट और व्हील के साथ यह मशीन आती है।
मशीन की कीमत
इस मशीन की कीमत इतनी कम है कि छोटे समान किसान इसकी खरीदी कर सकते हैं। वहीं सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलती है। जिसके लिए कृषि विभाग में संपर्क कर सकते हैं। मैन्युअल वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की कीमत की बात करें तो ₹8000 से इसकी शुरुआत होती है, और कुछ कंपनियां ₹12000 में भी यह मशीन मजबूत और अधिक क्षमता के साथ बेंचती है।
जिससे किसानों को फसल काटने में अधिक सुविधाएं मिलती है। इससे किसान फटाफट अकेले ही खेत की फसल काट सकते हैं, और अन्य किसानों को किराए पर देकर भी कमाई कर सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












