दाल की खेती करने वाले किसान यदि अच्छा भाव प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। MSP पर दाल की खरीदी हो रही, किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आइए आपको पूरी योजना की जानकारी देते हैं।
MSP पर दाल की खरीदी कौन कर रहा
दाल का उत्पादन बढ़ाने और दाल किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है कि दाल की खरीदी MSP पर की जाएगी। बता दें कि नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) द्वारा अधिकृत खरीद केंद्रों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर दाल की खरीदी की जाएगी।
इस योजना के तहत किसानों को उनकी दाल का अच्छा भाव मिलेगा। इसलिए अब दाल किसानों को कम दाम पर अपनी उपज बेचने की जरूरत नहीं है। सरकार प्राइस सपोर्ट मैकेनिज्म के अंतर्गत किसानों को दाल का उचित मूल्य देगी, जिससे उन्हें खेती में लाभ होगा और दाल के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।
दाल की MSP पर खरीदी किन राज्यों में हो रही है?
दाल की MSP पर खरीदी मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों के किसानों से की जा रही है। इनमें तेलंगाना, महाराष्ट्र, उड़ीसा और मध्य प्रदेश शामिल हैं। तेलंगाना में मूंग, उड़द और सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है, यहां MSP पर फसल की खरीदी की जाएगी। उड़ीसा में अरहर और लाल चना की 100% खरीदी की जाएगी। महाराष्ट्र में मूंग, उड़द और सोयाबीन की खरीदी सरकार द्वारा की जा रही है।
मध्य प्रदेश में सोयाबीन की बंपर खरीदी हो रही है। भारत सरकार प्राइस डिफिशिएंसी पेमेंट स्कीम के अंतर्गत 1775.53 करोड़ रुपये में 22,21,632 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीदी करेगी, जिससे किसानों को अच्छा भाव मिलेगा।
MSP पर दाल की बिक्री के लिए कहां करें रजिस्ट्रेशन?
दाल की MSP पर बिक्री करने के लिए किसानों को https://esamridhi.in/#/ समृद्धि पोर्टल पर जाकर पंजीयन करना होगा। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और खरीद एजेंसियों से संपर्क कर सकते हैं। NAFED के अनुसार, इस पोर्टल के माध्यम से किसान आसानी से योजना से जुड़ सकते हैं और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इससे किसानों को कम दाम में अपनी फसल बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










