महिलाओं को हर महीने ₹2100 देगी सरकार, योजना का दायरा बढ़ा, इन 3 श्रेणियों की अन्य महिलाओं को भी मिलेगा फायदा

On: Saturday, January 3, 2026 10:55 AM
महिलाओं को हर महीने ₹2100 देगी सरकार

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का फायदा अब तीन नई श्रेणियों की महिलाओं को हर महीने ₹2100 देगी सरकार।

महिलाओं को हर महीने ₹2100 देगी सरकार

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2100 की राशि दी जाती है। हाल ही में इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है। अब अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार इस वर्ष एक लाख से अधिक नए नाम जोड़ने जा रही है, जिसमें तीन नई श्रेणियों की महिलाओं को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि अब इस योजना की पात्रता क्या तय की गई है और किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से कैसे लाभ मिलता है

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 की राशि दी जाती है, जिसमें से ₹1100 सीधे महिला के बैंक खाते में जमा होते हैं, जबकि ₹1000 की राशि राज्य सरकार द्वारा रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा की जाती है। यह राशि ब्याज सहित महिला को भविष्य में दी जाती है।

यदि किसी कारणवश लाभार्थी महिला की मृत्यु हो जाती है, तो यह राशि उसके नामांकित व्यक्ति को प्रदान की जाती है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना काफी लाभकारी साबित हो रही है।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के नियमों में क्या बदलाव हुए

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिसमें पात्रता से जुड़ी तीन नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं। नीचे इन तीनों श्रेणियों की जानकारी दी गई है।

  • पहली श्रेणी- ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹1,80,000 से कम है और जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। यदि उनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, तो उनकी माता को हर महीने ₹2100 की सहायता दी जाएगी।
  • दूसरी श्रेणी- वे परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹1,80,000 से कम है और जिनके बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं। ऐसे बच्चों की माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जिससे अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
  • तीसरी श्रेणी- इस श्रेणी में वे माताएं शामिल हैं जिनके बच्चे पहले एनीमिया से पीड़ित थे, लेकिन माता के प्रयासों से अब वे स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ गए हैं। ऐसी माताएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। मगर यहां भी परिवार की वार्षिक आय ₹1,80,000 से कम होना जरूरी है।

इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं पहले से इसका लाभ उठा रही हैं, उनके नाम सूची में बने रहेंगे। साथ ही नई पात्र महिलाओं के नाम भी इस योजना में जोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़े- पशुपालकों के लिए खुशखबरी, फ्री में होगा पशुओं का इलाज, 5 जगहों पर लगेगा पशु स्वास्थ्य मेला