किसानों को मिलेगी 1 साल की और राहत, KCC लोन योजना में बदलाव, RBI ने जारी किया नया ड्राफ्ट

On: Monday, February 23, 2026 9:00 AM
किसान क्रेडिट कार्ड योजना

किसानों को मिलेगा पहले से ज्यादा समय, KCC योजना में बदलाव हो चुका है, RBI के अनुसार अब कितना समय लोन चुकाने के लिए मिलेगा आइये जानते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

खेती में जो खर्च आते हैं उन्हें निभाने के लिए सरकार किसानों की मदद करती है। कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें किसानों को लोन के लिए भी सरकार मदद देती है. जिसमें कम ब्याज दर में उन्हें लोन मिलता है। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। जिसके लिए खेती किसानी पशुपालन इत्यादि के लिए कम ब्याज दर में लोन दिया जाता है।

जिसे किसान समय पर चुका सकते हैं। उन्हें जमीदारों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ना ही ज्यादा ब्याज भरना पड़ेगा। किसान क्रेडिट कार्ड योजना में समय को लेकर बदलाव हुए हैं, तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

किसान क्रेडिट कार्ड के समय में बदलाव

किसान क्रेडिट कार्ड के समय में बदलाव हुआ है। पहले जो 5 साल तक में लोन किसान चुका सकते थे। अब वह 6 साल में चुका सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड का लोन 6 साल में चुकाया जा सकेगा। इस तरह से किसानों के पास अब 1 साल का और समय रहेगा लोन को चुकाने के लिए। जिससे ज्यादा बोझ नहीं बढ़ेगा।

RBI ने KCC स्कीम को बनाया लचीला

KCC स्कीम अब किसानों के लिए पहले से ज्यादा मददगार साबित होगी। आरबीआई ने केसीसी स्कीम को ज्यादा लचीला बना दिया है। बता दे की स्कीम को आधुनिक बनाने के लिए संशोधित गाइडलाइंस का ड्राफ्ट जारी किया गया है। साथ ही 6 मार्च 2026 तक लोगों से फीडबैक मांगा गया है। बता दे कि इस ड्राफ्ट में टेक्नोलॉजी इंटरवेंशन को भी सपोर्ट किया जाएगा। 20% ज्यादा प्रोविजन के तहत खर्च की एलिजिबिलिटी रहेगी। किसान मिट्टी की जांच या जैविक खेती और रियल टाइम वेदर फोरकास्ट के लिए भी अब लोन प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- PM किसान का पैसा चाहिए तो इस लिस्ट में देखें अपना नाम, अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कटा तो होगा पत्ता साफ