लखपति-करोड़पति सब बना देगी यह खेती, जानिए कहां मिलेगा चंदन का पौधा और इसकी खेती से जुड़ी पूरी जानकारी

लखपति-करोड़पति सब बना देगी यह खेती, जानिए कहां मिलेगा चंदन का पौधा और इसकी खेती से जुड़ी पूरी जानकारी। जिससे चंदन की खेती आराम से कर सके।

चंदन की खेती में तगड़ी कमाई

चंदन की खेती में किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। बस आपको कुछ समय इंतजार करना होगा और लाखों-करोड़ो रु कमाने से कोई नहीं रोक सकता है। जी हां आपको बता दे कि चंदन की खेती अब कानूनी तौर पर की जा सकती है। चंदन की अच्छी-खासी कीमत मिलती है। चंदन से कई तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, तो चलिए जानते हैं चंदन के खेती के लिए नर्सरी में पौधे कैसे तैयार किये जाते है, और पौधे की रोपाई कैसे होती है, इसकी देखभाल कैसे की जाती है।

चंदन की खेती से जुड़ी पूरी जानकारी

  • चंदन के बीज से पौधे तैयार किया जा सकते हैं। अगर आप चाहे तो नर्सरी से भी पौधे लेकर खेती कर सकते हैं।
  • लेकिन अगर आप पौधे तैयार करना चाहते हैं तो आपको बता दे कि चंदन के बीज साल में दो बार आपको मिलेंगे। जिसमें एक बार अप्रैल से मई महीने के बीच में और दूसरी बार नवंबर से दिसंबर महीने के बीच में भी बीज मिलते हैं।
  • जिसमें आपको क्या करना है कि बीज लेना है और उन्हें दो से तीन दिन के लिए पानी में भिगोकर रख देना है।
  • उसके बाद आप बीजो को सुखाकर एक बार फिर से 12 घंटे के लिए गुनगुना पानी में भिगोना है और फिर उसे सुखाकर मिट्टी में लगाना है।
  • जिसके लिए आपको मिट्टी का बेड तैयार करना होगा। इस बेड में आपको दो टोकरी मिट्टी में एक-एक टोकरी क्रमशः रेत और वर्मी कंपोस्ट या फिर गोबर की खाद मिलानी है और 20 से 25 सेंटीमीटर ऊंचे इस बेड में उंगली से गड्ढा करके आपको बीज रोप देना है।
  • इसके लिए बेहतर तापमान की बात करें तो 30 से 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान बढ़िया माना जाता है और आपको इसकी बढ़िया सिंचाई कर देनी चाहिए।
  • चंदन का पौधा उस जमीन में ना लगाए जहाँ पानी भरता हो। आसपास भी पानी का जमाव नहीं होना चाहिए।
लखपति-करोड़पति सब बना देगी यह खेती, जानिए कहां मिलेगा चंदन का पौधा और इसकी खेती से जुड़ी पूरी जानकारी

यह भी पढ़े- ना नौकरी ना बिज़नेस, युवा ने लगाया पेड़ 40 लाख रु दन्न से आये, जानिये कौन-सा है पेड़, कितना किया निवेश

  • फिर लगभग 40 से 45 दिनों के बाद पौधा उग आएगा। उसके बाद आप पॉलिथीन बैग में इन्हें ट्रांसफर कर सकते हैं। जिसके लिए आपको मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को उसी अनुपात में मिक्स करके भरना है और उसमें पौधा लगाना है।
  • जब आप पौधे की रोपाई जमीन में करते हैं तो करीब तीन फीट का गड्ढा खोद लीजिए और उसमें मिट्टी, रेत के साथ-साथ कार्बनिक पदार्थ वाली खाद डालनी है और अच्छे से मिलाकर पौधा लगाना है।
  • आपको बता दे कि चंदन के पौधे के साथ अरहर का पौधा भी लगाया जाता है। क्योंकि चंदन का पौधा परजीवी होता है।
  • चंदन के पौधे को आपको समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए मिट्टी को सूखने नहीं देना है।
  • चंदन का पौधा तैयार होने में लगभग 12 से 15 साल का समय लेता है। 8 साल में भी इससे हर्टवुड बनने लगता है और 12 से 15 साल बाद इसकी कटाई कर लेते हैं। तब तक में इसका वजन 20 किलो तक हो जाता है।
  • चलिए जानते हैं चंदन का पौधा कौन-सी नर्सरी में मिल रहा है और इसकी कीमत कितनी है।

चंदन के पौधे यहां मिल जाएंगे

चंदन के पौधे आपको नर्सरी में मिल जाएंगे। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की केंद्रीय हाईटेक नर्सरी हसदो वनमंडल मनेन्द्रगढ़ जो छत्तीसगढ़ में है। वहां भी चंदन का पौधा मिल रहा है। वहां पर ₹30 में चंदन का एक पौधा मिल रहा है। इस तरह ₹30 के एक पौधे से आप लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। आने वाले समय में चंदन के पौधे की कीमत और ज्यादा बढ़ सकती है। अभी बीते वर्ष चंदन की लकड़ी 8 से ₹10000 किलो में जा रही थी और विदेशों में तो इसकी कीमत 20 से 25000 रुपए प्रति किलो थी। यह कीमत आने वाले समय में बदल सकती है।

यह भी पढ़े- महीने के 4 लाख रु से ज्यादा कमा रही दीदी, एक दिन में 7000 आते है ग्राहक, जानिये खेती से जुड़ा धांसू बिज़नेस आईडिया

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद