Gardening Tips: घर पर मिलेगी चने की भाजी, पुरानी बोरी में 5 दिन में चना उगाने का तरीका जानें, कोई बच्चा भी ऊगा लेगा।
घर पर मिलेगी चने की भाजी
सर्दियों में चने की भाजी बहुत लोगों को पसंद होती है। चने की भाजी लोग बड़े शौक से खाते हैं। वही घर पर उगी चने की भाजी का स्वाद अलग होता है जो की ताजी भी होती है। अगर आप चाहे तो अपने घर पर बिना जमीन के भी चने की भाजी उगा सकते हैं। जी हां अगर गमला नहीं है तो आप पुरानी बोरी में चने की भाजी लगा सकते हैं। प्लास्टिक का कंटेनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको चने की भाजी उगाने का सबसे सरल तरीका बताते हैं। जिसे कोई बच्चा भी कर सकता है।
चना उगाने का तरीका जानें
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए घर पर चने की भाजी कैसे उगाए।
- सबसे पहले तो आपको चना लेना है। आप देसी चना जो घर की रसोई में रखा है उसे ले सकते हैं।
- चने को आपको 12 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना है।
- फिर पानी से छानकर जो अच्छे जाने हैं उन्हें अलग कर लीजिए।
- चनों को सूती कपड़े में लपेटकर रख दीजिए। जहां पर सीधी धूप ना आती हो।
- चना अंकुरित हो जाए तो फिर उसे हम बोयेंगे।
- मिट्टी तैयार करने के लिए भुरभुरी मिट्टी लेनी है। आप चाहे तो बगीचे की मिट्टी के साथ वर्मी कंपोस्ट और रेत मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
- फिर इसमें हम अंकुरित चना बिखेर देंगे।
- अगर आपको सिर्फ भाजी चाहिए तो खूब सारा चना डालिए। अगर भाजी कम चाहिए आप चने लेना चाहते हैं तो फिर कम मात्रा में बीज बोयें।
- इसके बाद एक परत मिट्टी से चने को ढक कर पानी दे दीजिए।
- 5 दिन में आपको अंकुरण दिखाई देगा। पौधे उगते हुए नजर आ जाएंगे।
- यहां पर इस बात का ध्यान रखें की पानी बहुत नहीं देना है। अब आपको पानी तभी देना है जब मिट्टी सूख जाए वह भी बहुत कम मात्रा में। यानी कि कम पानी की इसको आवश्यकता होती है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद