चाय पत्ती की खेती में किसानों को मुनाफा है, तो चलिए इस लेख में आज हम जानते हैं कि चाय पत्ती का पौधा कैसे उगाए, चाय पत्ती की खेती कैसे करें, बीज कहां मिलेगा, चाय पत्ती का हिंदी नाम क्या है, चाय पत्ती का पौधा कितने साल में फल देता है, चाय पत्ती की खेती में कितनी कमाई है, और चाय पत्ती के व्यवसाय कौन-कौन से हैं-
चाय पत्ती का पौधा कैसे उगाए
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार चाय पत्ती का पौधा उगाने की जानकारी लीजिए-
- चाय पत्ती का पौधा बीज या कलम के द्वारा उगा सकते हैं।
- चाय पत्ती की खेती के लिए हल्की अम्लीय मिट्टी बेहतर होती है। जिसमें कार्बनिक तत्व अधिक होते हैं।
- पानी की निकासी जहां बढ़िया हो वहां चाय पत्ती की खेती की जाती है।
- चाय के पौधे को हल्की धूप की जरूरत पड़ती है। बहुत ज्यादा नहीं, पानी समय पर चाहिए होता है।
- जब चाय के पौधे लगाते हैं उस समय पाला से बहुत बचाव करना पड़ता है।
- अच्छी कमाई करने के लिए बढ़िया वैरायटी का चुनाव करें। पौधे की रोपाई से लेकर कटाई तक तापमान का बेहद ध्यान रखें और समय का भी।
- चाय पत्ती की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री के बीच का तापमान बेहतर होता है।
- फरवरी की खेती के लिए अक्टूबर से नवंबर के बीच पौधे उगाए यह महीना बढ़िया होता है।
- चाय पत्ती की खेती के लिए अम्लीय मिट्टी बेहतर होती है, जिसका पीएच मान 4.5 से 5.5 के बीच हो तो बढ़िया होता है।
- चाय पत्ती की खेती पहाड़ियों में अधिक की जाती है जिसके लिए पहले पहाड़ियों को साफ किया जाता है इसके बाद जमीन के दो बार जुताई की जाती है।
- चाय पत्ती की खेती के लिए पौधा रोपण सिंगल और डबल हेज सिस्टम से भी करते हैं।

चाय पत्ती का बीज कहां मिलता है
चाय पत्ती की खेती के लिए बीज या कलम की जरूरत पड़ती है। बीज या पौधे नर्सरी में मिल जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन भी चाय पत्ती के बीज के मंगा सकते हैं। अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स साइट पर चाय पत्ती के बीच मिल जाते हैं। इसके अलावा इंडियामार्ट पर भी बढ़िया दाम में चाय पत्ती के बीज मिल जाएंगे। चाय पत्ती की खेती मुख्य तौर पर असम, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि जगहों में होती है।
यह भी पढ़े- रबी की फसलें इस समय तक लगा लें बंपर होगी पैदावार
चाय का हिंदी नाम
हिंदी हमारी मातृभाषा है, इस लिखे चाय पत्ती को हिंदी में क्या कहते हैं यह तो जानकारी सभी को चाहिए होती है। चाय से ही दिन की शुरुआत होती है। इसीलिए हमें इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी तो होनी चाहिए। तो बता दे की चाय पत्ती को हिंदी में दुग्ध जल मिश्रित शर्करायुक्त पर्वतीय बूटी कहा जाता है। चाय शब्द की उत्पत्ति चीन से हुई है, ऐसा माना जाता है। अंग्रेजी में चाय को टी कहते हैं। चाय को पारसी, अरबी अन्य भाषा में भी अलग-अलग नाम से पुकारते हैं।
चाय का पौधा कितने साल में फल देता है?
चाय के पौधे से बीज लेना चाहते हैं तो आपको बता दे की चाय के पौधे से फल लेने में करीब 4 से 12 साल का समय लग जाता है। चाय के पौधे से कटाई 3 साल में करने लगते हैं। चाय के पौधे की सबसे अधिक वैरायटी हैं। जिनके तैयार होने का समय भी अलग-अलग होता है। चाय के पौधे की उम्र 40 से 50 साल के बीच की होती है। यानी कि लंबे समय तक यह पौधे चलते हैं।
चाय पत्ती की किस्में
चाय की कई किस्में आती हैं, जिसकी खेती में अच्छा फायदा है। जिसमें से कुछ किस्में अधिक प्रसिद्ध है, जैसे कि सुंदरम, पांडियन, गोलकोंडा, एवरग्रीन, ब्रुकलैंड, बीएसएस 1, बीएसएस 2, बीएसएस 3, बीएसएस 4 और बीएसएस 5, और जयराम आदि। इसके आलावा किसान को बाजार की मांग का ध्यान रखना चाहिए।

चाय पत्ती की खेती में कमाई
चाय पत्ती की खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा है जैसा कि आप जानते हैं चाय पत्ती की मांग हमेशा बनी ही रहती है। हर घर में कई बार चाय बनाई जाती है। चाय एक ऐसी चीज है जो फाइव स्टार होटल से लेकर सड़क तक में बिकती है और घर में भी इस्तेमाल में आती है। चाय भी लोगों का एक नशा है तो इसकी खेती में मुनाफा तो है ही। लेकिन किसानों को इसकी खेती के लिए जलवायु का, मिट्टी का, आदि चीजों का ध्यान रखना चाहिए तभी तो उन्हें उत्पादन मिलेगा। चाय पत्ती की खेती से 1 साल में 50 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है। चलिए चाय पत्ती से जुड़े कुछ व्यवसाय के बारे में भी जान लेते हैं।
चाय पत्ती के व्यवसाय
चाय पत्ती से कमाई करने के कई तरीके हैं। जैसे कि चाय पत्ती का कारोबार, चाय पत्ती बेचने के लिए फ्रेंचाइजी ले सकते हैं, चाय पत्ती का मैन्युफैक्चरिंग या मार्केटिंग का बिजनेस कर सकते हैं, चाय पत्ती का ठेला भी लगा सकते हैं। चाय पत्ती का बिजनेस कम लागत में शुरू कर सकते हैं। चाय पत्ती से जुड़ा व्यवसाय घर बैठे भी एक कर सकते हैं। कुछ लोग बाजार में खुली चाय ही बेंच देते हैं और कुछ लोग रिटेल या होलसेल के भाव में चाय पत्ती का व्यवसाय कर रहे हैं।
बड़ी-बड़ी कंपनियां है जो चाय पत्ती बेचने के लिए फ्रेंचाइजी दे रही हैं तो दूसरे कंपनियों के ब्रांड के नाम पर फ्रेंचाइजी खोलकर इसकी बिक्री करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। खुली चाय पत्ती बेंचने के लिए फ्रेंचाइजी लेकर अच्छा कमीशन ले सकते हैं। इस तरह चाय पत्ती से जुड़े कई तरह के व्यवसाय हैं जिसमें अच्छा मुनाफा है।

गमले में चाय पत्ती कैसे उगाये
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार गमले में चाय पत्तियां उगाने के बारे में जानकारी लीजिए-
- चाय के पौधे लगाने के लिए ऑनलाइन बीज या कलम मंगा सकते हैं।
- इसके बाद एक गमला लेंगे और उसमें मिट्टी के साथ पुरानी खाद मिलाकर भरेंगे।
- गमले में जल निकासी की बढ़िया व्यवस्था करके मिट्टी डालेंगे और अंकुरित बीजों को बोयेंगे।
- जिसके लिए पानी में भिगोकर बीजों को रखना है ताकि वह अंकुरित हो जाए तब उन्हें लगाए।
- चाय के पौधे को सीधी धूप से बचाना है, क्योंकि तेज धूप से नुकसान हो सकता है।
- समय-समय पर पानी देना है।
- गर्मी के तेज धूप और सर्दी में पाला से चाय के पौधे को बचाना है।
- चाय पत्ती के पौधे को तैयार होने में साल भर लग जाता है।
यह भी पढ़े- अंजीर की खेती में है मुनाफा, एक बार लगाए पेड़ 40 साल तक बरसेंगे पैसे