किसानों के लिए अच्छी खबर है, 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री द्वारा किसानों को कई बड़े लाभ मिलने की खबर आई है, चलिए जानते हैं बजट में किसानों के लिए क्या-क्या रहा-
बजट 2025
1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2025 पेश किया गया है। जिसमें किसानों को भी कई बड़े लाभ मिलने जा रहे हैं। जिसमें अभी तक किसानों के लिए एक नई योजना, केसीसी योजना की लिमिट बढ़ाने, मखाना बोर्ड और दाल की खेती को लेकर बात सामने आई है तो चलिए आपको बताते हैं बजट 2025 में किसानों को क्या-क्या लाभ होने वाला है कि योजना के तहत उन्हें 5 लाख का फायदा हो सकता है।
किसानों के लिए 4 बड़े ऐलान
नीचे लिखे 4 बिंदुओं के अनुसार जानिए बजट 2025 में किसानों को क्या-क्या लाभ अभी तक मिला-
- किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card) के तहत किसानों को खेती के लिए लोन दिया जाता है। जिसमें अभी तक 3 लाख तक का लोन मिलता था। लेकिन अब किसानों को 5 लाख तक का लोन मिल जाएगा। जिससे किसानों को ज्यादा फायदा होगा। किसान कृषि यंत्र, खाद, बीज या खेती के अन्य कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे।
यह भी पढ़े- MP के किसानों के खाते में ₹10 हजार देगी सरकार, धान की खेती की थी? तो जानिए कैसे मिलेगा लाभ
- प्रधानमंत्री धन धान्य योजना की शुरुआत भी की जाएगी। जी हां आपको बता दे कि वित्त मंत्री द्वारा बजट में किसानों को एक नई कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई है। जिसका लाभ देश के छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार का मुख्य उद्देश्य होगा कि गरीब, युवा, महिला किसानों को लाभ मिले और खेती के लिए आधुनिक कृषि तकनीक का इस्तेमाल बढे।
- बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में बताया कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा इससे मिलेगा। मखाना के उत्पादन और वितरण के लिए एफपीओ का गठन होगा। साथ ही साथ मखाना के अलावा कपास की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
- इन सब के अलावा वित्त मंत्री ने बताया कि अब हमारा देश दालों की खेती में आत्मनिर्भर बनेगा। बजट 2025-26 में 6 वर्षीय मिशन की घोषणा हुई है। अब दालों की खेती व्यापक तौर पर की जाएगी। इसको प्रोत्साहन देने के लिए कार्य होगा।
इस तरह किसानों को किन-किन सरकारी योजनाओ का लाभ, कैसे मिलेगा इसके बारें में पूरी जानकारी लेने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे है।
यह भी पढ़े- सालभर ताज़ी हरी मटर का मजा लें बिना फ्रोजन मटर खरीदे, जानें हरी मटर स्टोर करने की ट्रिक