बिना चूके इन सब्जियों की करें खेती, बाजार में मचा देंगी कोहराम, खाली खजाना होगा गुलजार, जानिए मोटी कमाई देने वाली 3 सब्जियों के बारे में।
सही समय में खेती से मिलेगा मुनाफा
नमस्कार किसान भाइयों नवंबर में आप कौन-सी सब्जी लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं उसकी जानकारी हम लेकर आए हैं। सब्जी की खेती में किसान कम जमीन कम खर्च कम समय में ज्यादा कमाई कर सकते हैं। जिसमें आज हम आपको तीन फसलों की जानकारी देंगे। जिन्हें अगर इस समय लगा देते हैं तो अधिक उत्पादन मिलेगा साथ ही मंडी में अच्छा भाव मिलेगा और किसान ज्यादा मुनाफा इससे कमा पाएंगे।
मोटी कमाई देने वाली 3 सब्जियां
नीचे लिखे तीन बिंदुओं के आधार पर तीन सब्जियों के बारे में जाने
- नवंबर में आप कई तरह की ज्यादा कमाई देने वाली सब्जियों की खेती कर सकते हैं। लेकिन उनके बारे में हम पहले बात कर चुके हैं। जिसमें आज हम आपको सिर्फ तीन सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें सबसे पहले हम बात करेंगे मटर की। मटर की सर्दियों में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। मटर की खेती में किसानों को मुनाफा है। मटर हरा और फिर सूखा बिक्री कर सकते हैं। यानी कि इसमें नुकसान नहीं होगा। अगर अभी नवंबर में मटर लगाएंगे तो उत्पादन में बढ़िया होगा और आने वाले समय में मंडी में भी अच्छा मिलेगा। जिसमें वैरायटी की बात करें तो एडवांटा कंपनी के gs10 मटर लगा सकते हैं। मटर की खेती के लिए आपको मिट्टी को बढ़िया से भुरभुरा कर लेना है। यह ध्यान रखें की गीली मिट्टी में मटर की बुवाई ना करें। बेसल डोज बढ़िया दे। जिससे अच्छा उत्पादन मिलेगा। बुवाई से पहले खेत में गोबर की खाद जरूर डालें।
- इसके अलावा किसान छप्पन टिंडा भी लगा सकते हैं। 15 नवंबर से पहले 56 टिंडा की खेती करने पर अच्छा मुनाफा होगा। 35 से ₹40 तक मंडी में इसकी कीमत रहेगी। छप्पन टिंडा की डिमांड हमेशा रहती है। इसके अगेती भाव ज्यादा रहते है। बेड बनाकर इसकी खेती कर सकते हैं। प्लास्टिक मंच लगाएं। 4 से 5 फीट की दूरी में बेड बनाएं। 1 फिट की दूरी में बीज लगाएं।
- इस समय किसान गाजर की खेती करके भी मुनाफा कमा सकते हैं। 15 से 20 रुपए कीमत मिल जाएगी। गाजर का इतना बढ़िया उत्पादन मिलता है कि किसान मालामाल हो सकता है। 200 से 250 क्विंटल इसकी उपज होती है। इसकी खेती करने के लिए ज्यादा किसान को मेहनत नहीं करनी पड़ती। खाद का भी खर्चा कम आता है। एक बार आप खेत में गोबर खाद डाल देंगे तो इससे भी बढ़िया उपज मिलेगी और जोताई भी एक बार वह कर देंगे तो भी बढ़िया रहेगा। लेकिन बीज बोने से पहले आपको बढ़िया मसल देना है। गाजर में आपको ध्यान रखना है ज्यादा पानी नहीं देना है। अधिक पानी से फसल खराब हो सकती है।