आज हम बात करेंगे बिहार के किसान जितेंद्र सिंह जी की जिन्होंने धान और गेहूं की खेती छोड़कर अपने खेत में तिल की खेती की हैं, जिससे वो कम समय में लखपति बन गए हैं।
कौन हैं जितेंद्र सिंह ?
जितेंद्र सिंह बिहार के कैमूर भभुआ जिले के गाँव नाटी के रहने वाले हैं। वो अपने खेत में धान और गेहूं की खेती बहुत सालों से करते आ रहे थे। आमदनी तो हो रही थी पर बचत नहीं हो पाती थी क्योंकि आमदनी ज्यादा नहीं होती थी। वो बहुत समय से खेती में अनाज के अलावा दूसरी फसल की खेती करने का सोच रहे थे। वो हमेशा दूसरी फसलों के बाड़े में जानकारी इकट्ठा करते रहते थे।
तिल की खेती करने का विचार कहां से आया
जितेंद्र जी हमेशा नई फसलों के बारे में जानने के लिए इक्छुक रहते थे। वे एक बार राजस्थान गए थे, वहां उन्होंने देखा खेतो में तिल की खेती हो रही है। ये देख वे बड़े उत्सुक हुए जिसके बाद उन्होंने वहां के किसानों से तिल की खेती के बारे में बात की। वहां से उन्हें मालूम हुई कि तिल की बुआई कैसे की जाती है।
तिल की खेती में ज्यादा उपजाऊ मिट्टी की जरुरत नहीं होती है। सिंचाई भी मौसम के अनुसार करना होता है , खाद के लिए जैविक खाद का प्रयोग करने से खर्च कम आता और फसल अच्छी निकलती है। इसकी खेती में खर्चा कम आता और आमदनी ज्यादा होती है।
तिल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आयुर्वेद के अनुसार तिल वात पित और कफ को संतुलित करने का कार्य करता है और शरीर को अंदर से मजबूत करता है। इसे स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख औषधि माना गया है। इन सब बातो को जानने के बाद उन्होंने तिल की खेती करने का मन बना लिया।
तिल की खेती से लाखों हो रही आमदनी
जितेंद्र सिंह ने कृषि सेमिनारों में भी जाकर तिल की खेती के तरीके और गहराई से सीखा। जिसके बाद उन्होंने तिल की खेती की शुरुआत की। शुरुआत में दिक्कत आई, क्योंकि वे अपने 35 बीघा में धान और गेहूं उगाते थे और तिल उनके लिए और आसपास के किसानो के लिए नई फसल थी।
सारी मुश्किलों के बाद उन्होंने इसकी खेती सफलतापूर्वक की। तिल की खेती बस 2 महीने में तैयार हो जाती है जिससे कुछ महीने में ही उनकी आमदनी की शुरुआत हो गई। तिल से बहुत कुछ बनता है जिसके वजह से मार्केट में इसकी मांग हमेशा बानी रहती है। तिल की खेती से उनकी कमाई लाखों में पहुंच गई है।
उनकी सफल तिल की खेती देखकर कई किसान उनसे तिल की खेती सिखने आते हैं। उनकी सफलता दूसरे किसानों को भी तिल की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।