बैतूल के काशीनाथ खाड़े इस नए किस्म के गेंदा फूल की खेती से प्रति एकड़ कमा रहे एक लाख रुपए

On: Friday, October 24, 2025 1:43 PM
success story

आज किसानों की सफलता की कहानी में हम लेकर आए हैं मध्य प्रदेश के रहने वाले किसान काशीनाथ खाड़े जी की, जो अफ्रीकन गेंदा की खेती से प्रति एकड़ 1 लाख रुपय कमा रहे हैं।

काशीनाथ खाड़े जी का परिचय

काशीनाथ खाड़े बैतूल के मुलताई के सिरसावाड़ी गांव के रहने वाले हैं। उनके पास 9 एकड़ ज़मीन है, जिसमें वे 25 साल से खेती करते आ रहे हैं। वे अपने खेत में सोयाबीन, मक्का और गेहूं जैसी फसलों की खेती करते हैं। इन फसलों से आमदनी ज्यादा नहीं हो रही थी, जिसके कारण वे दूसरी फसल लगाने का सोच रहे थे जिससे उन्हें बेहतर मुनाफा हो सके।

अफ्रीकन गेंदा फूल की खेती का विचार कहां से आया 

उनके गांव में पांढुर्णा जिले की एक प्राइवेट कंपनी से कुछ लोग आए थे। उनकी कंपनी फूलों से खाद और दवा बनाने का काम करती है। उन्होंने काशीनाथ खाड़े जी को बताया इस फूलों की खेती के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने अफ्रीकन गेंदे की खेती करने का विचार किया।

कंपनी ने फूलों की खेती के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया और उन्होंने बीज भी उनकी कंपनी की ओर से ही मिले। काशीनाथ जी ने अपने 4 एकड़ ज़मीन में गेंदे की खेती करनी  शुरु कर दी। इन फूलों के बीज 2700 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हें दिए गए। इस फूल की खेती में लगभग उन्हें 10 हज़ार रुपए का खर्च आया। 

अफ्रीकन गेंदा की फसल डेढ़ महीने में तैयार हो जाती है। एक पौधे से 10 बार तक फसल तोड़ी जा सकता है, जिससे आमदनी लगातार होती रहती है। 

प्रति एकड़ 1 लाख की कमाई हो रही

शुरुआत में नर्सरी तैयार की जाती है। उसके एक महीने बाद पौधों को रोपा जाता है। समय -समय पर पानी और खाद दी जाती है। जैविक खाद का उपयोग किया जाता है। करीब ढाई से 2 महीने में फसल तैयार हो जाती है। उनके खेत से हर हफ्ते 5000 किलो फूल निकलते हैं। फूलों को कंपनी लेकर जाती है जिससे वे दवाई और खाद बनाती है। 

उनके फूल जैविक ढंग से उगाए जाते हैं, जिसकी वजह से लंबे समय तक ख़राब नहीं होते हैं। उन्हें प्रति एकड़ 1 लाख रुपय की आमदनी हो रही हैं। अब उन्होंने अपनी खेती को 4 से ज्यादा एकड़ में करने का सोचा है।

उनकी ये सफलता देखकर उनके आस-पास के किसान भी बागवानी खेती करना चाहते हैं, क्योंकि ये फसल जल्दी तैयार होती है और आमदनी भी बढ़िया होती है।  

ये भी पढ़ें गुजरात के किसान जगदीश जेराभाई चौहान आम की बागवानी से सालाना कमा रहे लाखों रुपए