सरसों के किसान चाहते हैं कि सरसों के दाने बड़े-बड़े हों और उनमें से ज्यादा मात्रा में तेल निकले। इसके लिए सही समय पर सही खाद का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि सरसों की फसल में कौन-सी खाद का इस्तेमाल कब करना चाहिए।
सरसों में बोरान-सल्फर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के फायदे
सरसों की फसल में सही समय पर सही खाद का उपयोग करने से किसानों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे उत्पादन अच्छा होता है, दानों की गुणवत्ता बढ़ती है और तेल की मात्रा भी ज्यादा निकलती है। लेकिन अगर गलत समय पर खाद डाल दी जाए, तो फसल को नुकसान भी हो सकता है।
सरसों की फसल के लिए बोरान, सल्फर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का मिश्रण बहुत जरूरी होता है। इससे फूल झड़ते नहीं हैं, दानों में तेल की मात्रा बढ़ती है और फसल हरी-भरी बनी रहती है। आइए जानते हैं इसका सही समय।
सरसों में बोरान-सल्फर और माइक्रोन्यूट्रिएंट कब डालें
सरसों की फसल में जब फूल आने लगते हैं, उस समय इनका छिड़काव नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फूल झड़ सकते हैं। इसलिए इनका छिड़काव फूल आने से पहले ही कर लेना चाहिए। अगर आपकी सरसों की फसल में फूल आ चुके हैं और आप खाद डालना चाहते हैं, तो इसके लिए दोपहर 2:00 बजे का समय सही होता है। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का छिड़काव करने से दाने कमजोर नहीं होते और दानों की संख्या भी ज्यादा होती है।
पोटाश और सल्फर का सही समय
पोटाश और सल्फर का छिड़काव तब करना चाहिए, जब सरसों की फसल में लगभग 70 प्रतिशत फलियां बन जाएं। सल्फर डालने से तेल की मात्रा बढ़ती है और पैदावार में भी अच्छी बढ़ोतरी होती है।
बुवाई से पहले बेसल डोज में ये खाद डालें
इसके अलावा खेत की तैयारी के समय सरसों की फसल में बेसल डोज के रूप में पोटाश, बोरान, सल्फर, जिंक, कॉपर और एनपीके खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फसल की शुरुआत अच्छी होती है, इसलिए किसानों को शुरू से ही इस पर ध्यान देना चाहिए।
छिड़काव करते समय इन बातो का रखे ध्यान
सरसों की फसल में इन सभी खादों का छिड़काव फूल आने की शुरुआत में या फिर 15 दिन के अंतराल पर किया जा सकता है। छिड़काव के लिए सुबह या शाम का समय चुनना चाहिए। कभी भी इन्हें कीटनाशक के साथ मिलाकर स्प्रे नहीं करना चाहिए। हमेशा अलग-अलग दिनों में इनका इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
यह भी पढ़े- गेहूं नहीं सोना उगा रहे हैं किसान, 8 हजार रु प्रति क्विंटल मिलता है भाव, शुगर फ्री है यह वैरायटी, घर पर बनाकर डाल रहे हैं खाद

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













