आज हम एक ऐसे पौधे के बारे में बात करेंगे जिसको अगर लगा कर छोड़ दिया जाए तो कुछ सालों के अंदर आप करोड़पति बन सकते हैं।
महोगनी के पौधे कैसे लगाए जाते हैं ?
कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक महोगनी के पौधे की खेती में ज्यादा खर्च नहीं आता है। इसका पैदा 50 से 70 रुपए में मिल जाता है। आइए जानते हैं इसकी खेती कैसी की जाती है। खेती करने से पहले किसान मिट्टी की जांच करवा लें, क्योंकि इस पौधे के लिए मिट्टी का पीएच 6 से 7 होना चाहिए। पौधे लगाते समय पौधे की दूरी 4×5 मीटर के हिसाब से होनी चाहिए और पौधे के लिए गढ़ा एक फ़ीट चौड़ा और एक फ़ीट गहरा होना चाहिए। प्रत्येक गढ़े में 5 किलो गोबर की खाद, 100 ग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट, 100 ग्राम यूरिया और 50 ग्राम पोटाश डालना होता है, जिससे पौधे के जड़ को मजबूती मिलती है और पौधे अच्छे तरीके से बढ़ पाते हैं।
कितना समय लगता है पौधे को तैयार होने में ?
इसको लगाने के बाद शुरुआत में इसके पौधों को ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती है। पौधे को गर्मियों में 5 से 7 दिन के अंतराल पर पानी देना चाहिए और सर्दियों में 10 से 15 दिन के अंतराल पर। रही बात बरसात की तो उस समय पानी देने की जरुरत नहीं होती है। जैसे जैसे इसके पौधे का विकास होता जाता है, वैसे-वैसे सिंचाई की दर घटती जाती है। पौधे 6 साल में पूरी तरह तैयार होकर पेड़ बन जाते हैं। महोगनी के वृक्ष की कटाई लगभग 12 साल बाद की जाती है, जब इसका पौधा पूरी तरह तैयार हो जाए। ज्यादा टाइम तक पौधे को छोड़ देने से इसकी खेती से अधिक उपज मिलती है।
सिर्फ 12 साल में बने करोड़पति
महोगनी के पेड़ की लकड़ी से फर्नीचर, दरवाजे, बेड, बंदूक और बहुत सारी चीजें बनती हैं, क्योंकि इसकी लकड़ी बहुत मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक चलती है। इसके अलावा इसके बीज, पत्तियां और छाल भी बहुत ज्यादा कीमत में बिकते हैं। बीज का तेल निकालकर कीटनाशक बनाया जाता है, पत्तों और छाल का इस्तेमाल औषधियों को बनाने में किया जाता है।

इन सब उपयोगों के कारण इसकी मार्केट में बहुत मांग रहती है। इसके पेड़ की लड़की की कीमत 2000 से 2200 रूपए प्रति घन फ़ीट के हिसाब से बिकती है। अगर कोई इंसान 120 पौधे लगा कर 12 साल के लिए छोड़ दे तो इतने सालो में ये उसकी फिक्स डिपॉज़िट की तरह काम करेगी और वह करोड़पति बन सकता है।
यह भी पढ़ें– माइक्रोग्रीन्स की खेती, एक ऐसी खेती जो कम लागत में दे बंपर मुनाफा
नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।













