आज के समय में अधिकतर लोग बरसात के मौसम में धान और सोयाबीन की खेती करना पसंद करते हैं। हालांकि इसमें से कुछ लोग और भी कई फसलों की खेती करते हैं लेकिन आज हम आपको एक खास फसल के बारे में बताने जा रहे हैं।
कंटोला की खेती
अधिकतर लोग ऐसी फसल की तलाश में रहते हैं जो बंजर पड़ी जमीनों में भी अच्छा उत्पादन दे सके और किसानों को बेहतर से बेहतर कमाई का जरिया प्राप्त हो सके। कंटोला एक ऐसी सब्जी है जिसकी खेती अगर आप बंजर जमीन में भी करते हैं तो यह आपको तगड़ा उत्पादन देगी इतना ही नहीं इसकी किस्म जिसका नाम “इंदिरा ककोड़ा-1” है।
यह किस्म आज के समय में लोगों की सबसे पसंदीदा किस्म बन चुकी है। इस किस्म की खेती करना किसानों के लिए इसीलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें किसी प्रकार के कीटों का और बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। यह एक ऐसी फसल है जो किसानों के लिए बहुत बड़ा फायदे का सौदा है।
यह भी पढ़े: फिर एक बार सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, जाने 5 जून 2025 के ताजा मंडी के भाव
कंटोला सब्जी की खासियत
कंटोला की सब्जी की खेती आज के समय में अधिकतर किसान करते हैं। यह ऐसी सब्जी है जो रोग प्रतिरोधी क्षमता से भरपूर होती है साथ ही इस फसल को तैयार होने में केवल 40 दिनों का समय लगता है। इसके बाद आप इस सब्जी की तुड़ाई करके मार्केट में इसको बेचकर कमाई कर सकते हैं।
कंटोला सब्जी से कमाई
कंटोला सब्जी एक ऐसी सब्जी है जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें कई प्रकार के ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसकी कीमत मंडी में 150 से 250 रुपए किलो पाई जाती है। 1 एकड़ जमीन में भी इससे 3 से 5 लाख रुपए आराम से कमा सकते हैं। यह खेती किसानों के लिए आमदनी का एक जरिया बनेगी।
यह भी पढ़े: गेहूं की कीमते तोड़ रही कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जाने 5 जून 2025 के ताजा मंडी के भाव