बंदरों से परेशान है तो चलिए इस लेख में जानते हैं अपने घर से बंदरों को दूर रखने के लिए क्या कर सकते हैं, कौन से उपाय कारगर होंगे-
बंदर की समस्या
बंदरों की समस्या इस समय तेजी से बढ़ रही है। बगीचे में, छत पर, बालकनी में, बंदर कहीं ना कहीं से आ जाते हैं और फूल, फल, सब्जी आदि के पौधों को बर्बाद कर देते हैं। खाते भी हैं और तोड़ते भी हैं, गंदगी भी मचा देते हैं। बंदरों से इंसानों को डर भी लगता है। जिससे वह इसे भगा नहीं पाते है। लेकिन कुछ ऐसे उपाय भी है जिन्हें करके बंदरों को अपने घर के बगीचे, छत या बालकनी से दूर रख सकते हैं तो तो चलिए आपको बंदर भगाने के चार जबरदस्त उपाय बताते हैं।
बंदर कैसे भगाएं
दरअसल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें बंदर भगाने का तरीका बताया गया है। उन्होंने इन तरीकों को अपनाकर अपने पेड़ पौधों से बंदरों को दूर रखा है तो चलिए आप भी इन उपायों को जान लीजिए-
- बंदर भगाने के लिए उन्होंने एक उपाय यह बताया कि बंदर का कट-आउट यानी कि उसकी तस्वीर निकाल ले डरावनी तस्वीर लेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा और इसे अपने छत में कहीं पर भी टांग दे। इस डरावने बंदर को देखकर वह लौट जाएंगे जैसा कि नीचे लगे वीडियो में भी दिखाया गया है।
- दूसरा उपाय उन्होंने यह बताया कि गुलेल के द्वारा बंदर को भगाया जा सकता है। यहां पर गुलेल से बंदरों को मारने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें डरा भी सकते हैं।
- बंदर भगाने का तीसरा उपाय उन्होंने बताया कि बच्चों वाली जो पिस्तौल आती है। जिसे दिवाली पर बच्चे पटाखे फोड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं, उसे ले सकते हैं। इस पिस्तौल को चलाने से बंदर छत में अगर आ जाते हैं तो दूर रहते हैं।
- इसके अलावा एक उपाय यह भी है कि जो सब्जी आदि के पौधे हैं उन्हें जाली के द्वारा चारों तरफ से बांध दे। जिससे बंदर सब्जी नहीं तोड़ पाएंगे। जैसे कि टमाटर को बचाने के लिए आप उसके चारों तरफ जाली लगा सकते हैं।
ऊपर लगी वीडियो को प्ले करके आप देख सकते हैं इसमें चारों उपाय इस्तेमाल करके दिखाए भी गए हैं।