बकरी की ये 3 नस्ल सफ़ेद धन से भर देंगी तिजोरी, जानिये इनका नाम और खासियत

बकरी की ये 3 नस्ल सफ़ेद धन से भर देंगी तिजोरी, जानिये इनका नाम और खासियत। जिससे बकरी पालन में हो फायदा।

बकरी पालन में फायदा कैसे हो ?

बकरी पालन कमाई का एक बढ़िया जरिया है। सालों से किसान खेती के साथ-साथ बकरी पालन करके तगड़ी कमाई कर लेते हैं। जिसमें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जैसे की बकरी की सेहत और बढ़िया नस्ल की बकरियों का पालन। जिसकी बाजार में कीमत बढ़िया मिले। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बकरियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके पालन में ज्यादा फायदा होगा।

क्योंकि उनकी कीमत ज्यादा मिलेगी। उनकी डिमांड ज्यादा होगी। उनका दूध-मीट सेहत के लिए फायदेमंद है। जिसके वजह से उनके ग्राहक ज्यादा रहते हैं और यह बकरी कमाई के लिहाज से ज्यादा बढ़िया है। तब चलिए आपको ऐसे तीन बकरियां के नाम बताते हैं जिनका पालन करके ज्यादा फायदा ले सकते हैं।

यह भी पढ़े- पशुपालक 156 रु में लाखो के नुकसान से बचे, यह सरकारी योजना आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी, गाय-भैंस और भेड़-बकरी सभी पर फायदा

बकरी की ये 3 नस्ल तगड़ी कमाई करा देंगी

तीन बिंदुओं के आधार पर तीन बेहतरीन बकरियों की जानकारी लीजिए।

  • यहां पर सबसे पहले हम बीटल नस्ल की बकरी की बात करना चाहते हैं। यह दो से चार लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। एक साल में 4 बच्चे तक यह बकरी दे सकती है और इसका शरीर भी बड़े आकार का होता है। यह मुख्यतः काले रंग की होती है पर इसमें सफेद दाग धब्बे भी देखे जाते हैं। इस नस्ल के बकरों का वजन 60 से 65 किलोग्राम का होता है। इसकी कीमत 25 से 35000 रुपए तक होती है।
  • दूसरे नस्ल की बकरी की बात की जाए तो सोनपरी नस्ल की बकरी भी बढ़िया है। इसका पालन करके पशुपालक मुनाफा कमा सकते हैं। यह सिर्फ नाम की सोना नहीं बल्कि सोने से आपकी तिजोरी भर देगी। यह बकरी कठिन परिस्थितियों में भी पाली जा सकती है। यह भी एक ब्यांत में चार बच्चे दे सकती है। इस बकरी का वजन 24-28 किलो तक रहता है।
  • इसके अलावा आप ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी का भी पालन कर सकते हैं। यह भी बेस्ट बकरी मानी जाती है। इसका मीट बहुत पसंद किया जाता है। यह जल्दी बीमार नहीं होती। इसलिए इनकी देखरेख में भी बहुत समय जाया नहीं करना पड़ेगा।

इस तरह यहां पर मीट प्रेमियों के लिए तीन शानदार बकरियों की जानकारी दी गई है। यह दूध भी बढ़िया देती है। इनका वजन भी तेजी से बढ़ता है।

यह भी पढ़े- चूहे 4 दिन में घर-गोदाम-खेत से दुम-दबाकर भागेंगे, Video में जानें सस्ते में बिना मारे चूहे भगाने के 2 कारगर उपाय

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment