गेहूं की नई आवक आते ही भाव में होने लगी गिरावट, किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें

गेहूं की फसल की कटाई कई क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है ऐसे में गेहूं की नई आवक आने की संभावना के चलते गेहूं की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। आने वाले 1 महीने में गेहूं की फसल आ जाएगी जिसके चलते जयपुर की मंडी में गेहूं के भाव में ₹150 की गिरावट के साथ 3000 पर भाव पहुंच चुके हैं। इसका मुख्य कारण है कि आने वाली गेहूं की आवक के चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। गेहूं की नई आवक आने को केवल एक ही महीना बचा है जिसके चलते यह परिवर्तन देखा गया है।

खाद्यान्न उत्पादन की कीमतें छुएगी आसमान

कड़ाके की ठंड के चलते और मानसून के चलते साल 2025 में खाद्यान्न का उत्पादन आसमान छूने को तैयार है ऐसे में दालो और तिलहनों का उत्पादन खास करके लोगों के लिए चुनौतियां बन गया है। भारत देश में फिलहाल कृषि क्षेत्र में मजबूती होने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कृषि मंत्रालय के प्रारंभिक अनुमान आशावादी तस्वीर पेश कर रहे हैं।

इसमें साल 2025 में जून को समाप्त होने वाले फसल साल 2024 से 25 के लिए खरीफ खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 164.7 मिलियन टन रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इसी बीच राजस्थान का लक्ष्य फिलहाल 14 लाख टन है। जिसको बड़ा करके 20 लाख टन होने की उम्मीद की जा रही है इतना ही नहीं पूरे राजस्थान में अब तक 20000 से ज्यादा किसान भी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

यह भी पढ़े: प्याज को लेकर मंडियों में मची हलचल, रोजाना हो रहा भाव में बदलाव, जाने आज के ताजा भाव

रजिस्ट्रेशन की तारीख

गेहूं की खरीद के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है। आपको बता दे की कोटा में एफसीआई के मंडल प्रबंधक प्रणय मुद्गल ने बताया कि 10 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद में उन्होंने यह भी बताया कि आंकड़ों के हिसाब से इस बार सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने में किसानों को रुझान बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल लगभग 20000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किया जा चुके हैं। जो की कोटा मंडल एरिया में बीते साल में अब तक 4000 रजिस्ट्रेशन किए हुए हैं।

गेहूं की कीमतें कम होने का कारण

आने वाले समय में गेहूं की आवक आने के कारण गेहूं की कीमतों में गिरावट आने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही है। अब केवल गेहूं की फसल आने में एक महीना बचा हुआ है। जिसके बाद नहीं आवक आ जाएगी इस बार गेहूं की बुवाई ज्यादा होने की वजह से कीमतों में भारी गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: कई दिनों के बाद डॉलर चना और मूंग के दाम में दर्ज की गई गिरावट, जाने कितने किए गए भाव दर्ज

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment