महाराष्ट्र के किसान का कमाल चिंदी सी लागत में कमा रहा लाखों का मुनाफा, इस फसल से हो रही तगड़ी कमाई

आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो परंपरागत खेती न करके नकदी फसलों की खेती में ज्यादा विश्वास रखते हैं। हम जिस किसान के बारे में बात कर रहे हैं वह किसान महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर तालुका के निवासी है। इनका नाम सुधीर चव्हाण है। यह किसान पहले परंपरागत खेती किया करते थे लेकिन इससे उनका केवल जैसे तैसे खर्चा निकल पाता था।

जिसके चलते उनका कोई खूब ज्यादा फायदा नहीं हो पाता था। इसके बाद उन्होंने नकदी फसल की खेती करने का निर्णय लिया और इन्होंने इस नकदी फसल की खेती करके तगड़ा मुनाफा कमाना शुरू कर दिया।

शकरकंद की खेती का सही समय

शकरकंद की खेती के सही समय की अगर बात करें तो आपको बता दे कि इसकी खेती बारहमास की जाती है। कोई उचित समय नहीं होता है इसकी खेती किसी भी मौसम में की जा सकती है।

शकरकंद की खेती

किसान ने नकदी फसल में शकरकंद की खेती करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वह बीते 10 सालों से शकरकंद की खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें आज अच्छा उत्पादन मिलता है। किसान का कहना है कि इन्होंने परंपरागत खेती में मुनाफा ना मिलने की वजह से यह खेती शुरू की है। किसान का कहना है कि इनको बीते साल 1.5 एकड़ जमीन में 600 बोरिया शकरकंद की प्राप्त हुई थी। जिसको बेचकर इन्होंने ₹300000 कमाए थे।

यह भी पढ़े: किसानों की बढ़ी टेंशन, NPK खाद की बोरी में हुई 250 रुपए की बढ़ोतरी, जाने अब कितने में मिलेगी बोरी

शकरकंद की खेती कैसे करते हैं

शकरकंद की खेती के लिए किसान ने बताया कि वह खेती करने से पहले पूरे खेत में मिट्टी घूमा कर जोतते हैं। इसके बाद में वह रोटावेटर से लगभग 2 से 3 बार मिट्टी जोतने के बाद में शकरकंद के पौधे लगा देते हैं। शकरकंद की खेती में ना ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है नहीं ज्यादा खाद की जरूरत पड़ती है। बड़ी आसानी से इसकी खेती की जाती है। इसके बाद वह लगभग 120 से 130 दिन में शकरकंद तैयार हो जाते हैं और पत्तियां पीली नजर आने लगती है। उसके बाद कंदो की खुदाई कर लेते हैं। इस प्रकार शकरकंद की खेती की जाती है।

शकरकंद की खेती से कमाई

शकरकंद की खेती से कमाई की अगर बात करें तो आपको बता दे कि इसमें प्रति एकड़ लगभग ₹5000 की लागत आ जाती है। जिसके बाद में आप आराम से ₹300000 की कमाई कर सकते हैं। इस प्रकार आप शकरकंद की खेती से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: बर्फ सा दिखने वाला यह फल जिसकी डिमांड देश से लेकर विदेश तक, इसकी खेती से किसान कमाएंगे खूब मुनाफा

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद