अगर आलू के किसानों को भाव घटने पर होने वाले नुकसान हो रहा तो यहां आपको एक ऐसी मशीन की जानकारी दे रहे हैं, जो आलू का भाव बढ़ाने में मदद करेगी।
आलू के किसानों को कैसे होगा फायदा?
आलू की पूरे साल मांग बनी रहती है और जब भाव अच्छे मिलते हैं, तो किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। लेकिन जब भाव गिर जाते हैं, जैसे कि इस समय किसानों को थोक में 15 से 18 रुपये प्रति किलो का भाव मिल रहा है, तो अच्छी कमाई नहीं हो पाती।
आलू की खेती में बढ़ते खर्च के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। अच्छे दाम न मिलने से आमदनी भी प्रभावित होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम यहां एक ऐसी मशीन की जानकारी लेकर आए हैं, जिससे आलू के किसानों को सीधा फायदा हो सकता है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
आलू के भाव बढ़ाने वाली कौन-सी मशीन है?
अगर किसान बाजार में सीधे आलू बेचते हैं, तो कई बार उन्हें उचित दाम नहीं मिलते। ऐसे में किसान आलू से चिप्स बनाकर उसे बाजार में बेंच सकते हैं। इससे आलू में वैल्यू एडिशन हो जाता है और वह केवल सामान्य आलू नहीं रह जाता।
आलू के चिप्स की बाजार में काफी ज्यादा मांग रहती है। यदि किसान अच्छी गुणवत्ता के आलू से चिप्स तैयार करते हैं, तो उन्हें बेहतर दाम मिल सकते हैं। चिप्स को लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। जिन किसानों के पास आलू को लंबे समय तक रखने की सुविधा नहीं है, वे आलू को चिप्स बनाकर बेच सकते हैं। आइए जानते हैं आलू से चिप्स बनाने की तीन उपयोगी मशीनों के बारे में और यह मशीनें कहां मिलती हैं।
आलू के चिप्स बनाने की मशीन का नाम और कीमत
सबसे पहले यह जान लें कि बाजार में कुछ साधारण यंत्र भी आते हैं, जिनसे हाथों से चिप्स बनाए जाते हैं। लेकिन इनमें ज्यादा समय और मेहनत लगती है, साथ ही बड़े पैमाने पर चिप्स बनाना मुश्किल होता है। इस समस्या के समाधान के लिए मैनुअल और ऑटोमेटिक मशीनें उपलब्ध हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पैडल से चलने वाली चिप्स बनाने की मशीन
आलू के चिप्स बनाने के लिए साइकिल के पैडल जैसी मशीन आती है। इसमें साइकिल की तरह बैठकर पैडल चलाने से आलू के चिप्स तैयार हो जाते हैं। इस मशीन में किसी भी तरह की बिजली की जरूरत नहीं होती। यह मशीन किसानों को लगभग ₹11,000 में मिल जाती है। इससे एक घंटे में करीब 88 किलो आलू के चिप्स बनाए जा सकते हैं। जिसे बड़ी मात्रा में उत्पाद तैयार होगा।
आलू छीलने की पैडल मशीन
अगर किसान चिप्स के अच्छे दाम चाहते हैं, तो गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह मशीन बहुत उपयोगी है। यह मशीन भी पैडल से चलती है और इससे आलू छीलने का काम किया जाता है। यह मशीन एक घंटे में करीब 180 किलो आलू छील सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹17,000 है। इस मशीन को देखने और खरीदने के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके सागर) में संपर्क कर सकते हैं। यह मशीन किसानों को उपलब्ध है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













