MP के किसानों को 2026 में खेती से आमदनी बढ़ाने के और भी अवसर मिलेंगे। सरकार 2026 को ‘समृद्ध किसान–समृद्धि मध्य प्रदेश’ की थीम पर कृषि वर्ष के रूप में मनाएगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।
समृद्ध किसान–समृद्धि मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कई तरह की योजनाएं शुरू कर रही है और उन्हें जमीनी स्तर तक पहुँचाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि 2026 में सरकार ‘समृद्ध किसान–समृद्धि मध्य प्रदेश’ की थीम पर कृषि वर्ष मनाने जा रही है। इससे प्रदेश के गरीब किसानों और उन युवाओं को भी फायदा मिलेगा जो कृषि क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं और रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को स्वावलंबी बनाया जाए और आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए। इसके लिए सरकार कुछ ऐसी गतिविधियाँ शुरू करेगी, जिनसे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कृषि वर्ष मनाने का उद्देश्य
इस समय हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मध्य प्रदेश में मनाए जाने वाले इस कृषि वर्ष का प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 2026 में ‘समृद्ध किसान–समृद्धि मध्य प्रदेश’ की थीम पर कृषि वर्ष मनाया जाएगा, जिससे गरीब वर्ग के व्यक्तियों और किसानों को फायदा पहुँचेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध होंगे। इसी कारण सरकार ने कृषि वर्ष मनाने का निर्णय लिया है।
इस गतिविधि को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि-
- किसानों की आय में वृद्धि हो।
- कम जमीन से भी किसान अधिक आमदनी ले सकें।
- उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।
- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुँचे।
- कम लागत में अधिक आमदनी वाली खेती को बढ़ावा मिले।
- किसानों को अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की जानकारी मिले।
- खाद, बीज और कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएँ।
- इन प्रयासों के चलते खेती को सरल, सस्ती और लाभकारी बनाया जा सकेगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










