Agriculture Tips: मक्का की फसल कमजोर दिख रही? तो डालें यह 3 खाद, विकास होगा तेजी से, तना मोटा, फसल होगी हरी-भरी

On: Friday, July 18, 2025 4:29 PM
मक्के के लिए खाद

मक्के की फसल 15 से 20 दिन की हो गई है और कमजोर दिखाई पड़ रही है तो चलिए जानते हैं कौन सी खाद दे सकते हैं-

Table of Contents

मक्का की फसल

खरीफ सीजन में कई किसानों ने मक्का की खेती की है, मक्का की खेती में इस साल अन्य साल के मुकाबले ज्यादा फायदा हो सकता है। क्योंकि समय के साथ इसकी डिमांड कई तरह से की जा रही है। जिससे किसानों को मक्का की अच्छी कीमत मिल सकती है। लेकिन इसके लिए फसल अच्छी होनी चाहिए। उत्पादन ज्यादा मिलना चाहिए। कई किसानों का कहना है कि 15 से 20 दिन फसल लगाए हो गई है, लेकिन उनकी फसल कमजोर दिखाई दे रही है। जिसका एक कारण हो सकता है कि सही समय पर फसल को पोषण नहीं मिल पा रहा है।

पोषक तत्वों की उसे जरूरत है, तो इसलिए पोषण प्रबंधन करना होगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी खाद देने से क्या फायदे होंगे।

यह भी पढ़े- किसानों को फ्री मिल रहा तिल का बीज, जंगली जानवरों से फसल को नहीं खतरा, सिंचाई की भी झंझट नहीं, जानिए योजना का नाम

मक्के के लिए खाद

नीचे लिखे तीन बिंदुओं के आधार पर मक्के की फसल के लिए तीन खाद के बारे में जानते है।

  • NPK 19:19:19 मक्के के लिए फसल के लिए जरूरी है। इसको डालने से पौधे का तना मोटा होगा। जिससे फसल को मजबूती मिलेगी। तथा पत्ते हरे होंगे जिससे खेत हरा-भरा दिखाई देगी।
  • Mix Micro Nutrient/ मिश्रित सूक्ष्म पोषक तत्व, भी मक्के की फसल को देना है। जिससे पीलापन की समस्या दूर होगी। तथा फसल को सूक्ष्म पोषक तत्व मिलेगा।
  • Seaweed Extract/समुद्री शैवाल का अर्क, डालने से मक्के की फसल का तनाव कम होगा। साथ ही फसल का विकास तेजी से होगा, पौधे की तेजी से बढ़ेंगे। समय पर उत्पादन मिलेगा।

इन सब चीजों के अलावा आपको बरसात के मौसम में मक्के की फसल का उचित ध्यान रखना चाहिए जैसे कि जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए खरपतवार निकालना चाहिए और किट बीमारी से फसल का बचाव करना चाहिए। अगर खाद खूब देंगे लेकिन इन तीन चीजों को नजर अंदाज किया तो भी उत्पादन में कमी देखने को मिल जायेगी।

यह भी पढ़े- Dairy Farming: डेयरी फार्म खोलने के लिए मिलेंगे सीधे 9 लाख रुपये, जानिए पूरी स्कीम और आवेदन प्रक्रिया

Leave a Comment