MP के सोयाबीन के किसानों को मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री ने किये बड़े वादे, दिए तत्काल निर्देश, फसल का होगा सर्वे

On: Sunday, September 21, 2025 4:00 PM
MP के सोयाबीन के किसानों के लिए कृषि मंत्री का वादा

MP के सोयाबीन के किसानों को बड़ी राहत मिली है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़े वादे किए हैं। तो चलिए, आपको इसके बारे में बताते हैं।

MP के सोयाबीन के किसानों के लिए कृषि मंत्री का वादा

मध्य प्रदेश में कई किसानों ने सोयाबीन की फसल लगाई थी, जिसमें मौसम खराब होने के कारण, के कारण फसल खराब हुई है। मानसून की वजह से उनकी फसल बर्बाद हुई है, जिससे आर्थिक तौर पर उन्हें सीधा-सीधा नुकसान हुआ है।

लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे कई वादे किए हैं। दरअसल, आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरदा आए थे, जहां शनिवार के दिन उन्होंने किसानों से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया, जिसमें सोयाबीन के किसानों से कहा कि मानसून के कारण जो फसल खराब हुई है, उसका मुआवजा उन्हें मिलेगा। बता दें कि सीहोर में सोयाबीन की फसल खराब होने से परेशान किसानों ने प्रदर्शन किया था और अब सरकार ने इसको लेकर बयान दिया है।

फसल सर्वे आधुनिक तरीके से होगा

खराब फसल का सर्वे किया जाएगा और पात्र किसानों को मुआवजा मिलेगा। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बारिश के कारण जो फसल खराब हुई है, उन किसानों को फायदा मिलेगा। प्रदेश में सैटेलाइट आधारित क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट होगा और किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिलेगा।

इस विषय पर बीमा कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं, तथा सरकार की टीम भी काम कर रही है, सर्वे करेगी, किसानों को फायदा मिलेगा। प्रशासन की ड्यूटी है नुकसान का सर्वे करना और उचित मुआवजा देना।

परेशान किसानों ने सीएम के आगे लगाई गुहार

जैसा कि आप जानते हैं, सीहोर के किसान बहुत ज्यादा परेशान लंबे समय से नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने शनिवार के दिन कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत की। उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।

दरअसल बात यह है कि कृषि मंत्री भोपाल-इंदौर हाईवे पर रुके हुए थे, जहां पर किसानों से मुलाकात की और सोयाबीन की खराब फसल का जायज़ा लिया। सोयाबीन की खराब फसल के किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत की, और फिर मंत्री जी ने सीहोर के कलेक्टर को फोन मिलाया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है कि कुछ कार्यवाही होगी।

क्योंकि लगभग 21 दिन से सीहोर जिले के कई गांवों के किसान आंदोलन पर उतर गए थे, और इसी बीच कृषि मंत्री से उन्हें दिलासा मिला।

यह भी पढ़े- किसानों को 50 हजार रु प्रति हेक्टेयर मुआवजा दे रही सरकार, बारिश से बर्बाद हुई फसल के लिए मिलेगी सहायता राशि