केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कई बड़े वादे किये तथा प्रगति की जानकारी भी दी, आइये जानते हैं फसल बीमा योजना के बारे में उन्होंने क्या कहा-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को फसल के मुआवजा का पैसा मिलता है जैसा कि आप जानते हैं इस साल बरसात के सीजन में बहुत सारे किसानों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। जिससे फसले खराब हुई है। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को एक-एक रुपए मिलेगा। किसानों से किए गए सभी जायज दावे का एक-एक रुपए किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
20000 किसानों के सामने कृषि मंत्री ने किया ऐलान
दरअसल, शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के बीड जिले में ग्लोबल विकास ट्रस्ट कृषिकुल में 20000 किसान सम्मिलित हुए। जिनको संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह किसान से सीधे संपर्क करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे की किसानों को उनका हक मिला है या नहीं। उन्होंने यह कहा कि किसान सिर्फ एक किसान नहीं है बल्कि जीवन दाता है, देश के अन्नदाता है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पूरे भारत में वैज्ञानिक अपनी प्रयोगशालाओं से बाहर निकल कर सीधे खेत तक पहुंचेंगे। किसान से बातचीत करेंगे और कृषि पर रिसर्च और इनोवेशन के लाभ को जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे।
यानी कि अब कृषि क्षेत्र में काम सिर्फ कागजी नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर होगा किसानों को फायदा मिलेगा, उत्पादन अधिक होगा, किसानों के आमदनी में वृद्धि होगी।

कृषि मंत्री ने की प्रगति पर भी चर्चा
कृषि मंत्री ने कृषि इनोवेशन से होने वाले सकारात्मक बदलाव के बारे में भी बात की, उन्होंने बताया कि किस तरीके से उन पर यह काम कर रहा है, साथ ही रेशम उत्पादन, जल संरक्षण, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के प्रगति की जानकारी भी किसानों को दी। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पहलू का असली उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह किसानों को हर तरह से सरकारी मदद मिलेगी।
जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारे प्रभावित किसानों को समय पर सहायता प्रदान करेंगी। यानी कि जिन क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों को नुकसान हुआ है उसका तत्काल मुआवजा दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोर्स के द्वारा अतिरिक्त वित्तीय सहायता किसानों को मिलेगी।
यह भी पढ़े- MP के किसानों को रेशम की खेती के लिए 90% अनुदान दे रही सरकार, जानिए कैसे होती है रेशम की खेती

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












