MP के रायसेन जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने खाद की व्यवस्था और फसल बीमा की समीक्षा की।
MP के किसानों के लिए अच्छी खबर
MP के किसानों के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री भी लगातार कई तरह से प्रयास कर रहे हैं, जिससे उन्हें फसल का उचित दाम मिले, जिनका नुकसान हुआ है उन्हें बीमा का पैसा मिले, किसानों को खाद समय पर मिले। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने संसदीय क्षेत्र रायसेन जिले में पहुंचे। वहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की और किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
किसानों की खाद की नहीं होगी कमी
इस बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को खाद की कमी नहीं होनी चाहिए। ज़रूरत के अनुसार उन्हें खाद मिलनी चाहिए। दरअसल, खाद की उपलब्धता की समीक्षा की गई और जिला अधिकारियों को किसानों के खाद की कमी न होने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसानों को फायदा होगा। बताया गया कि किसानों को लाइन में लगने की ज़रूरत ना पड़े, वितरण की व्यवस्था अच्छी हो।
अभी कृषि मंत्री ने कहा, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि डीएपी की ज़रूरत पूरी हो, कालाबाज़ारी और डायवर्टिंग रुक जाए। इस पर भी कड़े कार्य किए जाएं। कलेक्टर को यह निर्देश दिया गया कि खाद की ज़रूरत पूरी होनी चाहिए, किसानों को समय पर खाद मिलनी चाहिए, जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

फसल बीमा के लिए किसान करें यह काम
खाद के अलावा फसल बीमा योजना के बारे में भी केंद्रीय कृषि मंत्री ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की फसल के नुकसान का सही आकलन किया जाए और जल्द से जल्द किसानों को क्लेम का पैसा मिले। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह कहा कि सोयाबीन की फसल के नुकसान का सही आकलन करके अगर भेजेंगे तो किसानों को क्लेम के पैसे दिलाने की ज़िम्मेदारी मेरी होगी।
इसलिए किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा लेना चाहिए और नुकसान होते ही तुरंत, जल्द से जल्द इसकी सूचना देनी चाहिए, जिससे प्रयोगात्मक सर्वे हो सके, फसल का सही आकलन हो, तभी उन्हें समय पर मुआवजा भी मिलता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










