गेहूं काटने के लिए मजदूर ढूंढने की नहीं है जरूरत, कृषि यंत्रों की मदद से ₹90 में कट जाएगा गेहूं, जानिए मशीनों के नाम और खासियत

गेहूं की कटाई में इस समय किसान लगे हुए हैं और मजदूरों की समस्या बहुत ज्यादा आ रही है। मजदूर महंगे भी पड़ रहे हैं और मिल भी नहीं रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि कम लागत में कैसे कृषि यंत्रों की मदद से गेहूं की कटाई की जा सकती है-

गेहूं काटने के लिए कृषि यंत्र

गेहूं की अच्छी कीमत किसानों को मिल रही है। इसलिए वह गेहूं की खेती लंबे समय से करते आ रहे हैं। लेकिन गेहूं की खेती में मजदूरों की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है। बुवाई से लेकर कटाई तक कई काम ऐसे होते हैं जो मजदूरों की मदद से करने पड़ते हैं। जिसमें इस समय सभी किसान कटाई जल्द से जल्द करना चाहते हैं। ऐसे में मजदूरों की समस्या आ रही है, और मजदूर पैसे भी बहुत लेते हैं। जिससे किसानों को बहुत आर्थिक नुकसान भी होता है। तो चलिए इस लेख में आपको कुछ मशीनों की जानकारी देते हैं। जिनसे गेहूं की कटाई की जा सकती है।

यह मशीन अलग-अलग तरह की है। किसान इन्हें किराए पर भी ले सकते हैं और सब्सिडी के साथ खरीद भी सकते हैं। अगर खरीद लेंगे तो अपना भी गेहूं काट लेंगे दूसरों का गेहूं काटकर कमाई भी कर सकते है।

रीपर बाइंडर

रीपर बाइंडर मशीन की मदद से किसान गेहूं की कटाई कर सकते हैं। गेहूं के साथ-साथ यह धान, चना, सरसों जैसी अन्य फसलों की कटाई भी करती है। रीपर बाइंडर हाथ से चलने वाली भी आती है। जिसमें तेल भी कम लगता है। रीपर बाइंडर कई प्रकार की आती है। यह मशीन गेहूं काटकर बंडल में बांधकर छोड़ देती है।

स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन

यह मशीनों मुख्य तौर पर धान और गेहूं की फसल काटती है। इसे एक मजदूर आसानी से चला सकता है। किसान चाहे तो खुद भी इस मशीन से काट सकता है। इससे तिलहन फसलों की भी कटाई की जा सकती है। यह इंजन से संचालित होता है। डीजल इंजन इसका रहता है। इस मशीन में आगे कटर होता है जो फसल को काटता है और उसे लाइन में छोड़ देता है। यह मशीन छोटे और मध्यम किसानों के लिए अच्छी है।

यह भी पढ़े- किसानों को गिफ्ट में मिलेंगे मिनी ट्रैक्टर, 21 मार्च से 3 दिन तक चलेगा ये मेला, जानें मेगा सब्जी एक्सपो 2025 में क्या है खास

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन

कंबाइन हार्वेस्टर एक धांसू मशीन है। इससे गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग भी हो जाती है। यानी की फसल भी काट देगा, अनाज भी मिल जाएगा। एक साथ सारे काम पूरे हो जाएंगे। इसमें हेडर होता है, थ्रेसिंग खंड होता है, सफाई प्रणाली होती है और फसल टैंक होता है। अगर किसानों को जल्दी से गेहूं की कटाई का पूरा काम निपटाना है तो यह मशीन सही है।

इस तरह यहां पर आपको गेहूं काटने वाले कई मशीनों की जानकारी दी गई है। इन मशीनों पर सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा सकती है। अगर किसान खरीदना चाहते हैं, किराए पर लेना चाहते हैं तो भी कम लागत कम समय में काम पूरा होगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए 80 से 90 रुपए का डीजल का खर्चा आता है। जिससे किसानों को मजदूर की जरूरत नहीं पड़ती है। काम भी समय पर पूरा होता है।

यह भी पढ़े- नलकूप के लिए 91 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए क्या है योजना और कैसे मिलेगा लाभ

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment