खरीफ फसलों के लिए किसानों को मिलेंगे उन्नत बीज व खाद, 17 मार्च से लगेगा कृषि मेला, आधुनिक कृषि उपकरणों की मिलेगी जानकारी

किसान खेती से कैसे अधिक आमदनी कम लागत में प्राप्त करें यह सारी जानकारी कृषि मेला में उन्हें मिलेगी। आधुनिक तकनीक से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। चलिए जानते हैं कृषि मेला के बारे में-

17 और 18 मार्च को लगेगा कृषि मेला

कृषि मेला किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। यहां पर किसानों को बढ़िया बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्र आदि की जानकारी मिलती है। जिससे किसान को खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा हो। किसान खेती के नए तरीके सीखे, नई फसलों की जानकारी प्राप्त करें, तथा आधुनिक तकनीक से खेती को करके अधिक उत्पादन प्राप्त करें। आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करके खेती के काम को आसान कर सके।

जिसमें देश के विभिन्न राज्यों में कृषि मेले का आयोजन किया जाता है, जैसे कि अब 17 और 18 मार्च को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कृषि मेला आयोजित होगा। जिसमें मुख्य रूप से खरीफ फसलों पर फोकस किया जाएगा। यहाँ इस साल कृषि मेला में कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि खेती किसानी से जुड़े व्यवसाय करके भी किसान अपनी आय में वृद्धि कर सके।

बड़ी-बड़ी कंपनियां लेंगी भाग

इसे कृषि मेला में किसानों को खेती से अधिक उत्पादन लेने के लिए नए-नए खाद, बीजों और कीटनाशकों की जानकारी मिलेगी। दरअसल, यहां पर बीज, खाद, कृषि यंत्र, कीटनाशक बनाने वाली कंपनियां भाग लेंगी। जिनसे किसानों का संपर्क होगा और इन मशीनों की कीमत, खासियत, खाद, बीज के इस्तेमाल से होने वाले फायदे आदि की जानकारी मिलेगी। इस तरह किसान अपने सामने से सभी चीजों की जानकारी प्राप्त करेंगे। मशीनों को देख और परख सकेंगे।

यह भी पढ़े- सिर्फ ₹9 में फसल को कीटों से बचाए किसान, महंगी रासायनिक दवा का ना करें इस्तेमाल, सरकार की इस सब्सिडी योजना का उठा सकते हैं फायदा

कहां पर आयोजित होगा कृषि मेला

किसान कृषि मेला में सम्मिलित होना चाहते हैं तो आपको बता दे कि यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 के सामने मेला ग्राउंड में आयोजित होगा। यहां पर किसानों को खरीफ फसलों के उन्नत बीज के साथ-साथ बायो फर्टिलाइजर और कृषि साहित्य मिलेगा। मेले में सरकारी एजेंसियों की मदद से बिक्री काउंटर बनाए जाएंगे। जहां से किसानों को सभी चीज उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी कृषि मेला में किसानों के लिए सबसे ज्यादा फायदा किस चीज से होने वाला है चलिए आपको बताते हैं।

किसानों को कृषि मेला में फायदा

इस कृषि मेला में किसानों को सिर्फ नई चीजों की जानकारी ही नहीं मिलेगी बल्कि यहां पर किसान खेत की मिट्टी पौधों में लगने वाले रोग या पानी की जांच भी करवा सकते हैं। किसानों के मन में खेती पशुपालन से जुड़े कई सवाल है, तो उसका समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर कृषि विशेषज्ञ होंगे जो किसानों के सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे। हरियाणा के इस कृषि मेला में अन्य राज्यों के किस भी सम्मिलित होंगे।

यहां पर एग्रो इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ने लगाई जाएगी। साथ ही आपको बता दे की विश्वविद्यालय के अनुसंधान फॉर्म में वैज्ञानिकों ने जो रबी फसले उगाई थी। वह किसानों को देखने को मिलेंगे उनमें किस टेक्नोलॉजी का वैज्ञानिकों ने इस्तेमाल किया था, कैसे उसकी खेती की है, और उससे फायदा क्या है, यह सब जानकारी किसानों को मिल जाएगी।

यह भी पढ़े- किसानों को इन सरकारी योजनाओं में 1 हजार रु से 30 हजार रु तक मिल रहे पैसे, रासायनिक खाद से पाएं छुटकारा, कम लागत में करें सेहतमंद खेती

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment