किसानों का महाकुंभ, इंदौर में लगेगा जनवरी 2026 में तीन दिन कृषि मेला, देखने को मिलेंगे उन्नत कृषि यंत्र, यह है किसानों की प्रगति का मेला

On: Sunday, January 4, 2026 2:28 PM
कृषि मेला: भारत एग्रीटेक 2026

कृषि मेला: किसानों को अगर खेती की उन्नत तकनीक सीखनी है, सरकारी योजनाओं की जानकारी लेनी है, और कृषि यंत्र खरीदने हैं, तो वे इंदौर में आयोजित होने वाले इस तीन दिन के बड़े कृषि मेले में शामिल हो सकते हैं।

कृषि मेला: भारत एग्रीटेक 2026

एमपी के किसानों के लिए यह कृषि मेला एक बहुत बड़ी सौगात है। यह किसानों की प्रगति का मेला है। यहां किसानों को कई तरह की जानकारियां मिलेंगी और खेती को आसान बनाने का मौका मिलेगा। यह कृषि मेला भारत एग्रीटेक 2026 इंदौर में आयोजित होने जा रहा है, जहां एक ही जगह पर किसानों के लिए कई चीजें देखने को मिलेंगी। यहां खेती की नई तकनीक जानने का मौका मिलेगा, कई तरह के कृषि यंत्र देखने को मिलेंगे, और सरकारी योजनाओं व सब्सिडी की जानकारी भी मिलेगी।

कृषि मेला इंदौर में किसानों के लिए क्या रहेगा खास

इंदौर में आयोजित यह कृषि मेला किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। यहां डेयरी फार्मिंग से जुड़ी जानकारी मिलेगी, जैविक खेती के बारे में बताया जाएगा, बागवानी प्रदर्शनी देखने को मिलेगी, और किसानों को नेटवर्किंग की जानकारी भी दी जाएगी, कि कैसे अपनी फसल को बड़े खरीदारों तक पहुंचाया जाए। खेती में मोबाइल का इस्तेमाल किस तरीके से किया जाए, इसकी भी जानकारी मिलेगी।

यहां जैविक खेती की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। डेयरी उद्योग की नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी। किसान यहां यह भी देख सकेंगे कि कृषि ड्रोन का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। सब्सिडी पर सस्ते में कृषि यंत्र कैसे खरीदें, इसकी जानकारी मिलेगी। उन्नत मशीनें जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, सीडर और ड्रोन का लाइव डेमो भी यहां देखा जा सकेगा। जिससे पता चलेगा यह कैसे काम करते है।

इंदौर कृषि मेला किस जगह पर और कब लगेगा

इंदौर का यह कृषि मेला 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को लगेगा, जो इंदौर के कृषि महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह इसका सातवां मेला है, जो किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। यहां किसान खेती की आधुनिक तकनीकों को जान सकेंगे। इसे किसानों का महाकुंभ भी कहा जा रहा है। इस मेले का प्रचार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ उठा सकें। इसे मध्य भारत का सबसे बड़ा कृषि मेला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े- किसानों को मिलेगा कृषि मंत्री से उपहार, 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्म होंगी लॉन्च