MP के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, 26 नवंबर को एरोपोनिक इकाई का होगा उद्घाटन, किसान आधुनिक तकनीक से करेंगे खेती

On: Tuesday, November 25, 2025 12:13 PM
इंदौर में हो रहा है एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन

MP के किसानों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि इंदौर में 26 नवंबर को राज्यपाल के हाथों एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन होगा। आइए जानते हैं कि इस तकनीक से खेती कैसे होती है।

एरोपोनिक तकनीक से खेती कैसे होती है?

खेती में किसानों की मेहनत और लागत घटाने के लिए, तथा बिना मिट्टी के भी खेती करने के लिए कई तरह की आधुनिक तकनीकें आ गई हैं, जिनमें एरोपोनिक तकनीक भी शामिल है। किसान भाइयों, बता दें कि एरोपोनिक तकनीक में मिट्टी की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस तकनीक में पौधे हवा में लटकाए जाते हैं और उनकी जड़ों पर पोषक तत्वों वाला घोल छिड़का जाता है।

इससे कई तरह के फायदे होते हैं पौधों की वृद्धि तेज रहती है। पानी की बचत होती है। मिट्टी-जनित रोगों का खतरा नहीं रहता। पूरी प्रक्रिया नियंत्रित वातावरण में की जाती है, जिससे उत्पादन बेहतर मिलता है।

इंदौर में हो रहा है एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में एरोपोनिक इकाई का शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला भी शामिल रहेंगे। राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा इस एयरोपोनिक इकाई का उद्घाटन किया जाएगा। इंदौर प्रवास के दौरान यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा आदिवासी छात्रावास एवं बालिका छात्रावास का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 4:00 बजे से शुरू होगा। तारीख 26 नवंबर 2025।

एरोपोनिक इकाई के उद्घाटन से किसानों को होने वाले फायदे

यह खेती की एक आधुनिक तकनीक है, जिससे किसानों को कई लाभ मिलेंगे। कृषि से जुड़ी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह आधुनिक कृषि शिक्षा में एक क्रांतिकारी कदम होगा। किसानों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी। जिन किसानों के पास जमीन नहीं है, लेकिन वे खेती करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। एरोपोनिक इकाई कम जगह में लगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसमें 90% तक पानी की बचत होती है। फसल 30% से 50% तक तेजी से बढ़ती है। एक बार सेटअप लगाने के बाद आगे का खर्च काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को सर्दी में रात में सिंचाई नहीं करना पड़ेगा, सरकार 90% सब्सिडी पर दे रही सोलर पंप, बिजली होगी फ्री, अतिरिक्त बिजली बेचकर करें कमाई