धान की फसल में ये कारगर उपाय अपनाएं और कीटों को फसल से कोसों दूर भगाएं कम खर्चे में मिलेंगे जबरदस्त लाभ, जाने तरीके

On: Saturday, September 6, 2025 1:00 PM
धान की फसल में ये कारगर उपाय अपनाएं और कीटों को फसल से कोसों दूर भगाएं कम खर्चे में मिलेंगे जबरदस्त लाभ, जाने तरीके

धान की फसल को कीटों और रोगों से सुरक्षित रखने के लिए ये जैविक उपाय बहुत लाभदायक होते है। इनका प्रयोग करने फसल एकदम सुरक्षित रहती है और उत्पादन में वृद्धि होती है।

धान को कीटों से बचाने के लिए ये उपाय अपनाएं

धान की खेती भारत देश में बहुत बड़े पैमाने पर की जाती है इसकी फसल को कीटों और रोगों का बहुत खतरा होता है जजिस वजह से किसान विभिन्न प्रकार के महंगे-महंगे केमिकल वाले कीटनाशकों का प्रयोग करते है जिससे कीट तो मर जाते है लेकिन धान के पोषक तत्व और गुणवत्ता कम हो सकते है और केमिकल वाले कीटनाशक सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक और खतरनाक होते है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे जैविक उपायों के बारे में बता रहे है जो कम खर्चे में बहुत अधिक लाभ देते है और फसल के पोषक तत्व को भी बढ़ाते है।

फेरोमोन ट्रैप के फायदे

धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए फेरोमोन ट्रैप का इस्तेमाल बहुत ज्यादा लाभकारी होता है ये एक प्रकार का कीट जाल है जो कीटों को लुभाने के लिए फेरोमोन का उपयोग करता है। जिसमें नर कीटों को आकर्षित करके फंसाया जाता है। ऐसा करने से कीटों की आबादी नियंत्रित होती है और फसल एकदम सुरक्षित रहती है।

ऑर्गेनिक जैविक कीटनाशक

धान की फसल में वर्मीवाश का उपयोग करके कीटों को फसल से कोसों दूर रख सकते है और ये न केवल धान की उत्तम गुणवत्ता को बढ़ाता है बल्कि फसल के लिए एक जैविक कीटनाशक के रूप में भी कार्य करता है इसका प्रयोग फसल को बहुत फायदा देता है और उत्पादन में बहुत अधिक वृद्धि करता है। फसल में इसका छिड़काव शाम के समय करना उचित होता है लेकिन ध्यान रहे जब बारिश हो रही हो तब भूल से भी छिड़काव नहीं करना चाहिए।

नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़े धान की फसल में करें ये मुफ्त की चीज का स्प्रे, पत्तियों-तनों-दानों पर काले धब्बे जैसी समस्या से मिलेगी राहत, जाने कवक फैलने का मुख्य कारण