लाभदायक व्यवसाय के लिए अपनाए मछली पालन, होगी मात्र एक एकड़ में लाखों की बरसात

लाभदायक व्यवसाय के लिए अपनाए मछली पालन, होगी मात्र एक एकड़ में लाखों की बरसात। मछली पालन एक कृषि गतिविधि है जिसमें कृत्रिम रूप से तालाब, झील, टैंक या अन्य जलस्रोतों में मछलियों का पालन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मछलियों का उत्पादन कर उन्हें व्यापार के लिए बेचना होता है। यह एक लाभदायक व्यवसाय है जो आजकल ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हो रहा है। आइए मछली पालन के बारे में विस्तार से जानते है।

मछली पालन के लिए आवश्यक चीजें

मछली पालन के लिए उपयुक्त जगह जैसे तालाब या टैंक इसके साथ अच्छी गुणवत्ता वाली मछली बीज जरुरी है। साफ पानी की व्यवस्था और संतुलित आहार के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था और सबसे जरुरी मछली पालन लाइसेंस है।

यह भी पढ़े: बहुउपयोगी इस पौधे की खेती है कमाई में सबसे अव्वल, एक बार खेती और सालों-साल होगी जबरदस्त कमाई

मछली पालन की प्रक्रिया

मछली पालन के लिए सबसे पहले तालाब या टैंक तैयार करना होगा। मछली बीज डालना होगा। खाद्य पदार्थ देना होगा। पानी की गुणवत्ता जांचना होगा। बीमारियों की रोकथाम करनी होगी। मछलियों की नियमित देखभाल साथ ही मछलियों की कटाई और बिक्री करना होगा।

मछली पालन में लागत और कमाई

मछली पालन में लागत और कमाई की बात करें तो 1 एकड़ तालाब में लगभग ₹1.5-2 लाख की लागत आती है। 1 साल में लगभग ₹3-4 लाख की कमाई हो सकती है। बायोफ्लॉक पद्धति में कम लागत और अधिक मुनाफा होता है।

यह भी पढ़े: आज का गेहूं मंडी भाव, जानिए आपके क्षेत्र में ताजा बाजार कीमत

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment