Gardening tips: बैंगन के पौधे में एक चम्मच डालें ये चीज, कीट रोग का आतंक होगा खत्म छोटे से पौधे में लद कर आएंगे अनगिनत फल

On: Wednesday, May 21, 2025 9:00 PM
Gardening tips: बैंगन के पौधे में एक चम्मच डालें ये चीज, कीट रोग का आतंक होगा खत्म छोटे से पौधे में लद कर आएंगे अनगिनत फल

बैंगन के पौधे में फलों की उपज बढ़ाने और कीट रोग से फलों को बचाने दोनों के लिए ये चीज बहुत फायदेमंद साबित होती है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।

छोटे से पौधे में लद जाएंगे अनगिनत बैंगन

अक्सर बैंगन के पौधे में कीट रोग की बहुत समस्या खूब देखने को मिलती है जिससे बैंगन की उपज में गिरावट होती है और पौधा सही से बढ़ भी नहीं पाता है आज हम आपको बैंगन के पौधे में डालने के लिए एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो पौधे की इन सभी समस्याओं को चुटकियों में खत्म कर देती है ये चीज आपको आपके घर में ही आसानी से मिल जाएगी। इसमें मौजूद तत्व पौधे में फलों की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ाते है। तो चलिए जानते है कौन सी चीज है और कैसे इस्तेमाल करना है।

यह भी पढ़े Gardening tips: मनी प्लांट के लिए वरदान है ये 1 रूपए की चीज, बस पौधे में डालें और पाएं बड़ी-बड़ी चमचमाती पत्तियां, जाने नाम

बैंगन के पौधे में डालें ये चीज

बैंगन के पौधे में डालने के लिए हम आपको एप्सम सॉल्ट और नीम के तेल के बारे में बता रहे है एप्सम सॉल्ट बैंगन के पौधे के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है ये बैंगन के पौधे को मैग्नीशियम और सल्फर के गुण प्रदान करता है जिससे पौधे में फूल और फल की संख्या कई गुना बढ़ती है। ये पौधे की ग्रोथ को बढ़ाने में बहुत लाभकारी साबित होती है नीम का तेल बैंगन के पौधे के लिए एक प्राकर्तिक जैविक कीटनाशक होता है इसका स्प्रे पौधे में करने से पौधा सभी प्रकार के कीट रोग से मुक्त रहता है। ये मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। इसका उपयोग पौधे में जरूर करना चाहिए।

कैसे करें उपयोग

बैंगन के पौधे में एप्सम सॉल्ट और नीम के तेल का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इनका उपयोग करने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट और एक चम्मच नीम का तेल घोलकर बैंगन के पौधे में स्प्रे करना है और पौधे की जड़ों के पास डालना है ऐसा करने से पौधे को आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे जिससे पौधे में बैंगन अधिक मात्रा में आएंगे और पौधे के आस कीट रोग भी नहीं भटकेंगे। इस लिक्विड का उपयोग आप महीने में 3 बार पौधे में कर सकते है।

यह भी पढ़े Gardening tips: करी पत्ते के पौधे को पीपल जैसा घना बनाने के लिए पौधे में डालें एक कप ये घोल, पौधे में निकलेगी ढेर सारी नई पत्तियां, जाने नाम

Leave a Comment