ये चीज मोगरे के पौधे में फूल झड़ने, छोटे फूल, कीड़े लगने जैसी इन सभी समस्याओं का एक प्रभावी उपाय है। इसका उपयोग पौधे में जरूर करना चाहिए तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी चीज है।
ढेरों कलियों से हीरे की तरह चमकेगा मोगरा
अक्सर मोगरे के पौधे में फूल न आने, फूल झड़ने जैसी कई समस्या देखने को मिलती है आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है। इस चीज में मौजूद पोषक तत्व के गुण न केवल पौधे में फूलों की संख्या और साइज को बढ़ाते है बल्कि पौधे को कीट रोग से भी कोसों दूर रखते है। ये चीज आपको आपके घर में ही आसानी से मिल जाएगी। इसको पौधे में डालने से पौधे की ग्रोथ भी दोगुना तेजी से बढ़ेगी। तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।

मोगरे के पौधे में डालें ये चीज
मोगरे के पौधे में डालने के लिए हम आपको लहसुन के छिलके और केले के छिलके के बारे में बता रहे है लहसुन और केले के छिलके पौधे के लिए एक बढ़िया जैविक खाद है। लहसुन के छिलकों में फास्फोरस, पोटेशियम और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते है जो पौधे में फूलों की उपज और साइज को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते है। लहसुन के छिलकों में मौजूद सल्फर की गंध कीटों और कीड़ों को दूर भगाती है जिससे पौधा स्वस्थ रहता है ये मिट्टी में पानी की पकड़ने की क्षमता को बढ़ाते है और मिट्टी की संरचना और गुणवत्ता को सुधारते है। केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जो पौधे में फूल झड़ने की समस्या को कम करता है और पौधे को हरा भरा रखता है मोगरे के पौधे में इन दोनों चीजों का उपयोग जरूर करना चाहिए चीज बहुत लाभ देखने को मिलते है।
कैसे करें उपयोग
मोगरे के पौधे में लहसुन के छिलके और केले के छिलके का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इनका उपयोग करने के लिए सबसे पहले लहसुन के छिलकों को इकट्ठा करके मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें फिर एक से दो चम्मच इस पाउडर को मोगरे के पौधे की मिट्टी में चारों तरफ अच्छे से डालें इसके दस दिन बाद केले के छिलके का फर्टिलाइजर पौधे में डालें। ऐसा करने से पौधे को भरपूर पोषण मिलेगा जिससे पौधे में फूल बहुत अधिक मात्रा में आएंगे।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद













