50 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत है लाखों, लबालब भरेगी तिजोरी, वैज्ञानिक भी कहते है इसके दूध को सेहतमंद

50 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत है लाखों, लबालब भरेगी तिजोरी, वैज्ञानिक भी कहते है इसके दूध को सेहतमंद। जानिए नाम और खासियत। ताकि पशुपालक हो सके मालामाल।

पशुपालक को मालामाल बना देगी ये गाय

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए एक बढ़िया गाय की जानकारी लेकर आए हैं। जिसका दूध सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, यह एक देसी गाय है। जिसका दूध A2 प्रकार का है, जो कि बच्चों के साथ वयस्कों के लिए भी फायदेमंद है। आपको बता दे की शुगर जैसी बीमारी से लड़ने की यह क्षमता रखता है। वही वैज्ञानिक ने भी इस बात को माना है। तो चलिए हम जानते हैं यह कौन-सी गाय हैं जो 40 से लेकर 50 लीटर तक दूध देती है, और इसकी कीमत भी लाख रुपए तक में जाती है।

साहीवाल गाय है कमाल

पशुपालकों को एक ऐसी गाय की तलाश होती है जो की बढ़िया दूध दे। साथ ही उस गाय को बेचने पर भी उसकी कीमत अच्छी मिले। अगर आपको भी ऐसी देसी गाय की तलाश है तो साहिवाल गाय बढ़िया होती है। साहीवाल नस्ल की गाय 40 से 50 लीटर तक दूध देती है। यही वजह है कि दूध देने के लिए यह गाय मशहूर है। इसका प्रजनन भी आसानी से होता है, और यह सूखा प्रतिरोधी गाय है। इसका स्वभाव भी बढ़िया है, और देखभाल में भी आसानी है।

इसके देखभाल के लिए कुछ आपको अलग से नहीं करना है। यह गाय मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में देखने को मिलती है। अगर गांव में सामान्य स्थिति में इसका पालन किया जाए तो 1350 किलोग्राम तक दूध देती है। वहीं अगर आप डेरी फार्म चला रहे हैं तो 35 किलोग्राम तक दूध इससे प्राप्त कर सकते हैं।

इस गाय का प्रजनन काल का अंतराल 15 महीना रहता है। इस तरह यह एक कमाल की गाय हैं जो एक स्तनपान के समय 3500 लीटर तक दूध देती है। अगर आप इसकी अच्छे से सेवा करते हैं तो इससे बढ़िया दूध की मात्रा प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस गाय की कीमत और देखभाल कैसे करनी है इसके बारे में।

50 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत है लाखों, लबालब भरेगी तिजोरी, वैज्ञानिक भी कहते है इसके दूध को सेहतमंद

यह भी पढ़े- 1 फीट की गाय खरीदने में चला जाएगा घर, बड़ी गायों से भी ज्यादा फायदेमंद है इसका दूध, जानिए कीमत और खासियत

साहीवाल गाय की कीमत

जैसा कि हमने बताया कि साहिवाल गाय की आपको बहुत ज्यादा देखभाल नहीं करनी है। लेकिन फिर भी अनुकूल पर्यावरण परिस्थितियों का ध्यान रखना है। जिसमें आपको तेज धूप, बर्फबारी और ज्यादा ठंड-गर्मी आदि से बचाना है। जिसके लिए आपको शेड का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही साफ पानी हवा और खाने, पीने का भी काफी ध्यान रखना होगा।

इसके अलावा खुली जगह रहेगी तो ज्यादा बेहतर होगा। अब साहिवाल गाय की कीमत की बात कर लेते हैं तो यह अलग-अलग राज्यों में साथ ही गाय की आयु और दूध देने की क्षमता के अनुसार तय होता है। जिसमें इसकी कीमत 40 से लेकर ₹100000 तक की होती है। इस तरह इस गाय का पालन करके पशुपालक धनवान हो सकते हैं।

यह भी पढ़े- 65 किलो वजनी संगम बकरी करा देगी कुबेर के धन से आपका संगम, दूध मांस के लिए है बेस्ट यह बकरी, चलिए जाने इसकी कीमत और खासियत

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद