गेहूं किसानों को ₹150 का बोनस मिलेगा। जिससे पिछले साल की तुलना में इस साल भाव अधिक मिलेंगे। केंद्र सरकार ने भी MSP में बढ़ोतरी की है।
गेहूं किसानों को ₹150 बोनस मिलेगा
गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है, किसान कटाई कर रहे हैं, और MSP पर फसल की बिक्री करने के लिए पंजीयन भी करा रहे हैं। ऐसे में अब भाव की बात करें केंद्र सरकार ने इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है, और राज्य सरकार ने बोनस देने का फैसला किया है। जिससे किसानों को ज्यादा फायदा होगा। बता दे की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गेहूं किसानों को 150 रुपए का बोनस देने का फैसला लिया है। राजस्थान सरकार ने अपने बजट में गेहूं किसानों को बोनस देने का प्रावधान किया है और इस पर कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है।
जिससे 10 मार्च से मंडी में जिस गेहूं के खरीदी होगी उसका किसानों को अच्छा भाव मिलेगा, यह खरीदी 25 जून 2026 तक चलेगी। एक फरवरी से गेहूं के किसान पंजीयन करा रहे हैं। ताकि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य का भाव प्राप्त करके गेहूं का उचित दाम पा सके।
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य
जिसमें गेहूं किसानों को ₹150 के साथ में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2735 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। दरअसल इस साल केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाते हुए 2,585 रुपए प्रति क्विंटल तय कर दिया। जिससे ₹150 राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से बोनस मिल रहा है। इस तरह से कुल मिलाकर 2735 क्विंटल भाव मिलेगा। पिछले साल की बात करें तो किसानों को 2425 रुपए प्रति क्विंटल ही मिल रहा था।
गेहूं खरीदी का टारगेट 23 लाख मीट्रिक टन
गेहूं की खरीदी का टारगेट भी इस साल बढ़ गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान MSP का फायदा उठा पाएंगे। राजस्थान में रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए MSP पर 23 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य बताया जा रहा है जो कि पिछले साल की तुलना में 3 लाख मीट्रिक टन इस बार ज्यादा है। इस बार दो अलग से ज्यादा किसान अपनी फसल MSP पर बेंच पाएंगे।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












