किसानों को मोबाइल के जरिए फार्मर रजिस्ट्री करवाने का मौका मिल रहा है, और उस ऐप के माध्यम से उन्हें खाद की उपलब्धता की जानकारी भी मिलेगी।
बिहार कृषि ऐप
बिहार के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। वह घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। बिहार कृषि ऐप को अपडेट कर दिया गया है। जिससे अब इसका इस्तेमाल आसान होगा और फार्मर रजिस्ट्री लिंक केरोसिल कार्ड भी इसमें मिल जाएगा। जिससे रजिस्ट्रेशन किसान कर पाएंगे। फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी है।
इस ऐप के माध्यम से किसान डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ पाएंगे और कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से उठा पाएंगे। इसमें किसान अपनी जानकारी दर्ज करके अपना पहचान पत्र बनवा सकेंगे, सरकारी योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
घर बैठे मिलेगी खाद की जानकारी
खाद किसानों को समय पर मिल जाए इससे अच्छा और क्या होगा। अगर किसान को पता हो कि एक खाद की उपलब्धता कि केंद्र में कितनी है तो वह जाकर समय पर खाद ले पाएंगे इस ऐप के माध्यम से उन्हें मिल जानकारी मिल जाएगी की खाद के उपलब्धता कितनी है जिस समय और परिवहन की लागत की बचत होगी इस तरह से किसानों को समय पर खाद मिल जाएगी
मौसम और मंडी की जानकारी भी मिलेगी
बिहार कृषि अप में किसानों को मौसम की जानकारी भी मिलेगी की बारिश कब होगी जिससे किसान तैयार रहेंगे इसमें फसल प्रबंधन की जानकारी भी मिलेगी की फसल में कौन सा रोग कट लगा हुआ है कौन सी जमीन में कौन सी फसल लगाई उसके अलावा बाजार में क्या भाव चल रहा है मंडी भाव की जानकारी भी इसी किस प्राप्त कर सकते हैं आधुनिक खेती करने में किसानों को इस ऐप के माध्यम से मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े-किसानों को सस्ते में मिलेगा ट्रैप, फसल को छू नहीं पाएंगे कीड़े, 75% अनुदान पर मिल रहे स्टिकी ट्रैप

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










