किसानों को सस्ते में मिलेगा ट्रैप, फसल को छू नहीं पाएंगे कीड़े, 75% अनुदान पर मिल रहे स्टिकी ट्रैप

On: Monday, March 2, 2026 1:05 PM
स्टिकी ट्रैप

किसानों को तीन ट्रैप पर 75% अनुदान मिल रहा है, जिसके बाद वह सस्ते में इसे खरीद कर फसल बचा सकते हैं।

फसल में कीड़ों के लिए ट्रैप के फायदे

खेत की फसल में अगर कीड़े लग जाते हैं तो उसके लिए किसानों को तुरंत कोई ना कोई समाधान करना पड़ता है। नहीं तो वह पूरी फसल खराब कर देते हैं। पत्ते ख़राब हो जाते है, फल लगे रहते हैं तो उन्हें छेंद कर देते हैं तो इस तरह से किसानों को नुकसान हो जाता है। लेकिन अगर किसान समय पर सही निर्णय लेते हैं तो उन्हें इस समस्या से राहत मिल सकती है। जिसमें फेरोमेन ट्रैप, लाइफटाइम ट्रैप और स्टिकी ट्रैप अच्छे विकल्प होते हैं। फसल से कीड़ों को हटाने के लिए यह ट्रैप बिना फसल को नुकसान पहुचायें या पर्यावरण में प्रदूषण फैलाए ही कीड़ों को खत्म करने का काम करते हैं।

अगर किसान खेत में दवाई छिड़कते हैं तो फसल को नुकसान होता है, मिट्टी को नुकसान होता है, पर्यावरण में प्रदूषण फैलता है। लेकिन यह ट्रैप इस तरीके से काम करते हैं कि किसी को कोई नुकसान नहीं होता है, और कीड़े इसकी तरफ खिंचे आते हैं, और फसल को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

ट्रैप पर 75% सब्सिडी

तीन तरह के ट्रैप पर 75% अनुदान मिल रहा है। जिसमें फेरोमेन ट्रैप, लाइफटाइम ट्रैप और स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल किसान कर सकते हैं जो कि सस्ते में उन्हें मिल जाएंगे। क्योंकि सिर्फ 25% उन्हें खर्च करना पड़ेगा। 75% अनुदान के तौर पर मिल जाएगा। दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले में पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना के तहत जिले के किसानों को ट्रैप पर अनुदान दिया जा रहा था कि वह अपनी फसल की सुरक्षा कम खर्चे में कर सके और इन ट्रैप को इस्तेमाल करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

ट्रैप पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

ट्रैप पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। डीबीटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सेवा में पौधा संरक्षण योजना का फायदा उठा सकते हैं। जिसके लिए किसानों को यहां पर आवेदन करना होगा। पूर्णिया जिला कृषि कार्यालय में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं, और पौधा संरक्षण सहायक कृषि कार्यालय में भी योजना की जानकारी मिल जाएगी।

यह ट्रैप छोटे-बड़े सभी किसानों के लिए हैं जो कम खर्च करना चाहते हैं वह स्टिकी ट्रैप ले सकते हैं, जो की पीले रंग के होते हैं और कीड़ों को आकर्षित करते हैं यह बेहद सस्ते में मिल जाएगा। अगर ज्यादा खर्चा करना चाहते हैं तो फिर फेरोमेन ट्रैप, लाइफटाइम ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों को इनाम में ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर मिल रहा, 15 मार्च तक यहां करें पंजीयन, प्रतियोगिता में पाए पुरस्कार