मध्य प्रदेश के किसानों के लिए इनाम की प्रतियोगिता में रखी जा रही है, जिसमें किसानों को इनाम में ट्रैक्टर, खेती से जुड़े ज्ञान और इनाम में ट्रैक्टर जैसा कृषि यंत्र पाएं।
किसानों की राज्य स्तरीय इनामी प्रतियोगिता
किसानों के लिए राज्य स्तरीय इनामी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जो कि मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान, वीर भारत न्यास के द्वारा आयोजित हो रही है। जिसमें किसानों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष 2026 में कृषक कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है जिसमें किसानों के हित में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें किसानों को आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें आधुनिक तकनीक से योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
आज जिस प्रतियोगिता की बात की जा रही है उसमें किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और ई स्कूटी जीतने का मौका दिया जा रहा है आईए जानते हैं इस पुरस्कार में कैसे शामिल होंगे और आखिर इस प्रतियोगिता में क्या होगा।
कृषि प्रतियोगिता में किसानों से 24 प्रश्न पूछे जाएंगे
इस कृषि प्रतियोगिता में किसानों से 24 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका सही उत्तर उन्हें 24 मिनट के अंदर देना होगा। यह ऑनलाइन आयोजित होगा। जिसके लिए किसानों को पंजीयन करना होगा। इस प्रतियोगिता में जो किसान शामिल होने होंगे उन्हें खेती के बारे में जानकारी मिलेगी। जिसके लिए किसान विकास केंद्र एवं कृषि उपज मंडी को भी उपहार दिया जाएगा। ₹11000 कि उन्हें राशि और प्रमाण पत्र में मिलेगा। इस तरह से इस प्रतियोगिता को सही तरीके से आयोजित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
किसान प्रतियोगिता में कैसे शामिल हो
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसानों को पंजीयन करना होगा। जिसके लिए किसानों को अपना पहचान पत्र आधार कार्ड देना होगा और एक रजिस्टर मोबाइल नंबर भी देना होगा। जिससे वह लॉगिन करेंगे और फिर ऑनलाइन क्विज देंगे। पंजीयन करने के लिए किसान https://www.veerbharatnyas.com/ की वेबसाइट पर जाकर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में सिर्फ ट्रैक्टर और बुलेट मोटरसाइकिल ई स्कूटर के अलावा और भी पुरस्कार मिलेंगे।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











