किसानों के हित में राज्य सरकार काम कर रही है, किसानों को AI से फायदे होंगे, आइये जानते हैं कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के लिए कैसे 500 करोड रुपए खर्च होंगे।
एग्रीकल्चर AI पर करोड़ों रुपए किसानों के लिए खर्च
AI का इस्तेमाल कई चीजों में किया जा रहा है। इसी तरह अब खेती में भी AI का इस्तेमाल किया जाएगा। किसानों को खेती मैं AI से मदद मिलेगी। एआई कई तरीके से किसानों का साथ देगा। इसके बारे में यहां पर आपको बताने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले बात कर ले खर्च की बात के बारे में तो बता दे की महाराष्ट्र राज्य सरकार एग्रीकल्चर AI पर 500 करोड़ का भारी भरकम खर्च करने जा रही है। जिससे खेती में डिजिटल क्रांति आ जाएगी। कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI से काम किया जाएगा।
जिसमें 2025 से 2029 तक कृषि AI नीति चलाई जाएगी। जिसमें सरकार ₹500 करोड रुपए खर्च करेगी। जिससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को बाजार में अच्छा भाव मिलेगा। खेती की चुनौतियां घटेंगी। दरअसल, मुंबई में एक सम्मेलन आयोजित हुआ था। जिसमें कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ नीति निर्माता निवेशक और स्टार्टअप पहुंचे थे। वहां पर खेती से जुड़े आधुनिक तकनीक की जानकारी मिली।
महाविस्तार डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़े रहे किसान
इसमें बताया गया की महाविस्तार डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिससे किसान जुड़ रहे हैं अभी तक 30 लाख से ज्यादा किसान इस प्लेटफार्म से जुड़ चुके हैं, और उन्हें इससे खेती से जुड़ी जानकारी मिलती है। जैसे कि आज और कल मौसम कैसा रहेगा, उनकी फसल में कौन सा रोग कीट लगा हुआ है, मंडी में क्या बाजार भाव चल रहा है, इत्यादि।
22 भाषाओं में किसानों को मिलेगी जानकारी
इस एआई से किसान अपनी भाषा में बात कर पाएंगे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना था कि किसानों की सुविधा के लिए ही 22 भारतीय भाषाओं में एआई आधारित सेवाएं विकसित की जा रही है। इससे किसानों को फायदा होगा। उन्हें अपनी भाषा में जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़े- किसानों को मिलेगी 1 साल की और राहत, KCC लोन योजना में बदलाव, RBI ने जारी किया नया ड्राफ्ट

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













