किसान अगर ज्यादा उत्पादन लेना चाहते हैं, अच्छी कमाई करना चाहते हैं, खर्च घटाना चाहते हैं, तो आइये बताते हैं किस तरीके से यह किसान खेती कर रहे हैं।
बैगन की कलम विधि से खेती
बैगन की खेती में अच्छी कमाई है, लेकिन इसमें भी कुछ रोग बीमारी आती है, और पैदावार अगर कम मिलती है तो उतना अच्छा मुनाफा नहीं होता है। लेकिन आपको बता दे कि झारखंड की राजधानी रांची के एक किसान है मनोज महतो जो की बैगन की कलम विधि से खेती करते हैं। वह कलम बांधते हैं फिर पौधे लगाते हैं। जिसमें उन्हें 4 से 5 किलो एक बैगन के पेड़ से उत्पादन मिल रहा है।
वह बताते हैं कि 2 दिन में ₹2000 की कमाई हो जाती है। थोड़ी सी जमीन में ही बैंगन के पेड़ से अच्छा उत्पादन मिल जाता है। इसके अलावा वह आधुनिक खेती की तकनीक का भी इस्तेमाल करते हैं, तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
बैगन की कलम कैसे बांधते हैं
बैगन की कलम बांधने के लिए वह दो पेड़ों का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें एक हाइब्रिड बैगन का पौधा लेते हैं, और एक जंगली पौधा। जिसमें उन्होंने बताया कि कुटमा पौधे की टहनी लेते हैं जो की जंगली पौधा होता है। जिससे पौधा अच्छी मात्रा में पोषक तत्व जमीन से लेता है, और बढ़िया उत्पादन देता है। पहले वह रेत में कलम तैयार कर लेते हैं। उसके बाद उसे खेतों में लगा देते हैं। जिसमें हाइब्रिड पौधे का ऊपरी हिस्सा और जंगली बैगन का निचला हिस्सा लिया जाता है। जून में वह पौधे लगाते हैं, एक महीने में उत्पादन फिर मिलने लगता है।
मल्चिंग सीट से होता है खर्चा कम
इसके अलावा वह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं जैसे कि मल्चिंग का इस्तेमाल करते हैं। मल्चिंग पेपर लगाकर खेती करते हैं। वह बताते हैं इससे यह फायदा होता है की खरपतवार नहीं उगती, मिट्टी में नमी बनी रहती है। इस तरह से निराई गुड़ाई का खर्चा बच जाता है। ज्यादा सिंचाई भी नहीं करनी पड़ती जरूरत के अनुसार ही बस सिंचाई करते हैं।
इस तरह से किसान चाहे तो कुछ आधुनिक तकनीक का कुछ पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल करके खेती को फायदे का सौदा बना सकते हैं, जैसे कि यह किसान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं। जिससे यह खर्चा भी बढ़ जाता है, और पैदावार उन्हें ज्यादा मिल रही है। जिससे बाजार में दो से तीन दिन में पहुंच जाते हैं, और अच्छा मुनाफा हो जाता है, बढ़िया गुणवत्ता वाला बैगन होता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













