PM किसान की 22वीं किस्त आने वाली है लेकिन उससे पहले लाभार्थियों को लिस्ट में अपना नाम देखना चाहिए तो आईए जानते हैं बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें।
PM किसान की 22वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है। इसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। जिसमें उन्हें ₹4000 हर साल मिलते हैं। ₹2000 की तीन किस्ते उनको मिलती है। अभी तक 21 किस्त किसानों को मिल चुकी है, और 22वीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं जो की आशा है की होली से पहले किसानों को मिल सकती है। 24 फरवरी के बाद किसानों के खाते में पैसा आ सकता है। लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक पैसा आएगा।
वही फार्मर आईडी की भी अब किसानों को चिंता नहीं है। अगर फार्मर आईडी नहीं बनी है तो भी पैसा मिलेगा। लेकिन बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होना चाहिए। आइये पहले जानते हैं कि बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें।
PM किसान की बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें
जिन किसानों का नाम पीएम किसान की बेनिफिशियरी लिस्ट में होगा उन्हें ही 22वीं किस्त के ₹2000 मिलेंगे, तो आईए जानते हैं इसे चेक करने की प्रक्रिया क्या है।
- सबसे पहले किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा।
- https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर होम पेज में बेनिफिशियरी लिस्ट के ऑप्शन का चयन करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला और ब्लाक के साथ गांव चुने और रिपोर्ट पर जाकर क्लिक करें।
- फिर आपको उन किसानों के नाम देखने को मिलेंगे जो आपके गांव के ही हैं, और योजना का फायदा उठा रहे हैं।
- अगर उस सूची में नाम नहीं है तो हो सकता है कि कट गया हो तो आईए जानते हैं पात्रता क्या है।
पीएम किसान योजना की पात्रता क्या है
पीएम किसान योजना की पात्रता की बात करें तो छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना चलाई जा रही है। जिसके लिए उन्हें पंजीयन करना पड़ता है। जमीन के रिकार्ड जमा करने होते हैं। जिससे उनकी पहचान होती है। अगर किसान किसी तरह का टैक्स देते हैं, सरकारी कर्मचारी हैं, या कोई बड़ी नौकरी करते हैं जैसे कि डॉक्टर, इंजीनियर या वकील है। इस तरह का प्रोफेशन रखते हैं तो उन्हें योजना का फायदा नहीं दिया जाता। भले ही वह खेती भी साथ में करते हो।
जमीन के रिकॉर्ड ही बेनिफिशियरी की पहचान दिलाते हैं, यह योजना कुल मिलाकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए है। किसानों को खाद, बीज का खर्चा उठाने के लिए सरकार उन्हें हर सीजन में पैसे देती है। लेकिन जिनके पास खेती योग्य जमीन ही नहीं है, उन्हें भी योजना का फायदा नहीं दिया जाता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











