किसानों के सच्चे मित्र के लिए मुफ्त बांटे जा रहे 5000 घोसलें, MP में गौरैया को बचाने के लिए बड़ा कदम

On: Thursday, February 19, 2026 3:00 PM
मुफ्त में गौरैया के लिए घोसलों का वितरण

गौरैया किसानों की सच्ची मित्र होती हैं और उनके लिए मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सराहनीय प्रयास जारी है, जिसमें मुफ्त में 5000 घोसला बांटे रहे हैं।

गौरैया चिड़िया से किसानों को फायदे

गौरैया चिड़िया से किसानों का कई फायदा है। यह प्राकृतिक कीट नियंत्रण करती है, अपने बच्चों को पालने के लिए कीड़ो का शिकार करती हैं जो की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन गौरैया उन्हें खेतों से साफ कर देती हैं। जिससे किसान को कीटनाशक कम छिड़कना पड़ता है। अगर गौरैया चिड़िया ज्यादा मात्रा में रहे तो किसानों को बहुत फायदा हो।

लेकिन समय के साथ गौरैया चिड़िया की संख्या भी कम होती जा रही है, जिससे किसानों को बहुत ज्यादा खेतों में कीटनाशक छिड़कना भी पड़ रहा है। गौरैया किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाती थी। उन्हें घर आंगन में देख कर लोग खुश हो जाते थे। लेकिन अब चिड़ियों की संख्या कम होते जा रही है।

मुफ्त में गौरैया के लिए घोसलों का वितरण

गौरैया की संख्या को कम होते देख मध्य प्रदेश में बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है, जो की धरातल पर हो रहा है, ऐसा नहीं कि सिर्फ कागज पर। बता दे की मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गौरैया चिड़िया के लिए मुफ्त में घोसला बांटा जा रहा हैं। जिसमें समाजसेवी रितेश अग्रवाल नापानेरा 5000 घोसला तैयार करवा कर उनका वितरण कर रहे हैं।

उनका पूरा परिवार मिलकर इसे अच्छे काम में साथ दे रहा है। वह लकड़ी घास फूस आदि से बने घोसलों को फ्री में बांट रहे हैं। इन घोसला में चिड़िया गर्मियों में रहेंगी तो सुरक्षित रहेंगी। जिन लोगों को गौरैया चिड़िया पसंद है उनके लिए अच्छा असर है, उनके रहने की व्यवस्था फ्री में करने का, इससे किसानों को भी फायदा होगा।

मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी गौरैया चिड़िया के अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण शाह ने गौरैया चिड़िया को बचाने के लिए इस अभियान को आगे बढ़ाया है, और बनाए गए आशियाना को वितरित कर रहे हैं। इस तरह से चिड़िया को बचाने का यह अच्छा प्रयास है, गर्मियों गौरैया चिड़िया को रहने का स्थान देने के साथ-साथ लोगों को पानी और दाने भी रखना चाहिए। जिससे गर्मियों में वह अनाज और पानी के लिए परेशान नहीं हो।

यह भी पढ़े- MP के किसानों के लिए खुला बजट का पिटारा, ₹12000 सालाना मिलेंगे, सोलर पंप बटेगा, जानिए कई बड़े ऐलान