MP के किसानों के लिए खुशखबरी, 18 फरवरी को होगा किसान सम्मेलन का आयोजन, होगी आधुनिक कृषि यंत्रो की प्रदर्शनी

On: Sunday, February 15, 2026 3:19 PM
18 फरवरी को किसान सम्मेलन का आयोजन

MP के किसानों के हित में 18 फरवरी को ग्वालियर जिले के कुलैथ में किसान सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे।

18 फरवरी को किसान सम्मेलन का आयोजन

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। जिसमें किसानों के कल्याण के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें फरवरी में 18 फरवरी को ग्वालियर जिले के कुलैथ में किसान सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों से हो रही है। इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शामिल होंगे। जो की इस विशाल किसान सम्मेलन का संबोधन करेंगे।

आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी

इस किसान सम्मेलन में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र देखने को मिलेंगे। दरअसल, आधुनिक खेती में इस्तेमाल में आने वाले कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का प्रदर्शन होगा। इस तरह से मध्य प्रदेश राज्य सरकार, किसान कल्याण वर्ष एवं संकल्प के समाधान अभियान के तहत प्रदेश में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

इस कार्यक्रम को सही तरीके से आयोजित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान कार्य कर रही है, जो की कुलैथ में होने वाले इस किसान सम्मेलन का निरीक्षण भी कर रही है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से इस बारे में चर्चा भी की, कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की खेती और किसानों के हित में जो भी आधुनिक कृषि उपकरण इस्तेमाल में आते हैं और उपकरणों का प्रदर्शन इस कार्यक्रम में हो।

इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर द्वारा को जिला पंचायत एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी कार्यक्रम के कार्य योजना को तैयार करने समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस तरह से ग्वालियर के आसपास के किसानों के लिए यह सम्मेलन खास होने जा रहा है।

यह भी पढ़े- Cucumber cultivation: फरवरी में यह फसल लगाएं, एक एकड़ से 100% लखपति बन जाएंगे, जानिए खेती का तरीका