Cucumber cultivation: फरवरी में कोई ऐसी फसल लगाना चाहते हैं जिससे गर्मी में लाखों रुपए की आमदनी हो तो आइये जानते हैं एक ऐसी फसल के बारे में।
फरवरी में खीरा की खेती
फरवरी में किसान खीरा की खेती कर सकते हैं। खीरा की अगेती खेती फरवरी में की जाती है, और फिर वह फसल अप्रैल में तैयार हो जाती है। जिससे बाजार में अच्छी खासी कमाई होती है। खीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, और गर्मियों में अच्छी डिमांड रहती है। लेकिन सही तरीके से खेती करेंगे तभी अच्छा उत्पादन मिलेगा। खीरा की गुणवत्ता बढ़िया होगी और बाजार में अच्छी कीमत मिलेगी। जिसमें एक एकड़ में लगाकर तीन से चार लाख रुपए तक कमा सकते हैं। मंडी भाव 30 से 60 रुपए किलो तक मिल जाते हैं, तो आईए जानते हैं खर्चा और खेती के तरीके के बारे में।
खीरा की खेती का तरीका और उन्नत किस्में
खीरा की उन्नत किस्म की बात करें तो कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि लांग ग्रीन, पोइन सेट, पूसा उदय जैसे हाइब्रिड बीज इसके बढ़िया होते हैं। खेत की तैयारी के लिए बलुई दोमट मिट्टी में बेड बनाकर इसकी खेती करें। मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल कर लेंगे तो खरपतवार की समस्या नहीं आएगी। पानी की बचत करने के लिए ड्रिप का इस्तेमाल करें, 2 से 3 से सेंटीमीटर की गहराई में बीजों की बुवाई करें, वही दो बीजों के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर रखें .
खीरा की खेती में खर्चा
खर्चे की बात की जाए तो एक एकड़ में 20 से ₹25000 की लागत आ जाती है। लेकिन फरवरी खीरा की खेती का अच्छा समय है। ठंड कम हो जाती है, और अगेती फसल है। इसलिए प्रति एकड़ अगर 300 से 400 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है, तो अच्छी कमाई हो जाएगी। इसलिए मेहनत के साथ खीरा की खेती करके लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













