फरवरी में सब्जियों की खेती का सही समय आइये बताते हैं, फरवरी में कौन सी सब्जियां लगाएं, जिससे अधिक मुनाफा हो खर्चा भी यहां पर जानेंगे।
फरवरी में सब्जियों की खेती में क्या फायदे हैं
फरवरी में सब्जियों की खेती करके किसान अन्य सीजन से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि गर्मियों में हरी सब्जियों की डिमांड बढ़ जाती है, और कीमत भी अच्छी किसानों को मिलती है। जिसमें फरवरी में कौन-कौन सी सब्जियां लगा सकते हैं, कितना खर्चा आएगा, कितनी कमाई होगी, इसके बारे में यहां पर आपको बेहद कम शब्दों में बताने जा रहे हैं।
फरवरी में किसान सब्जियों की खेती करते हैं तो मार्च, अप्रैल तक में वह सब्जियां तैयार हो जाती हैं। उस समय शादी विवाह के सीजन में हरी सब्जियों की तेजी से बिक्री हो जाती है और कीमत भी अच्छी मिलती है, तो किसान अगर सही समय का फायदा उठाना चाहते हैं तो आईए जानते हैं। फरवरी में कौन-कौन सी सब्जी लगा सकते हैं।
फरवरी में करें इन सब्जियों की खेती
फरवरी में कई तरह की सब्जियां लगाई जाती है। जिसमें कम समय में तैयार होने वाली सब्जियां लगाना चाहते हैं तो पालक, धनिया, लाल भाजी, यह सब लगा सकते हैं हरी पत्तेदार सब्जियां। वही बेलवर्गीय सब्जियों में कद्दू, लौकी, तुरई, करेला यह सब लगा सकते हैं। इसके अलावा मूली, गाजर इस समय लगा सकते हैं।
सब्जियों की खेती में खर्च और मुनाफा
किसान सब्जियों की खेती करने जा रहे हैं तो उन्हें एक साथ दो से तीन सब्जियां एक साथ लगानी चाहिए। क्योंकि अगर एक सब्जी के भाव कम मिलते हैं तो दूसरे में किसान की कमाई हो सकती है। जिसमें कृषि एक्सपर्ट बताते हैं कि पालक, गाजर, धनिया, मूली यह सब लगा रहे हैं तो एक बीघा में 8 से 10000 का खर्च आता है। लेकिन अगर बेल वर्गीय सब्जी लगा रहे है जैसे की लौकी, करेला, कद्दू, नैनवा तो इन सब में 15 से 20000 रु के खर्च आ सकते हैं।
वही कमाई की बात करें तो किसान 8 से 10000 लागत में 50-60 हजार की कमाई कर सकते हैं, और बेलवर्गीय सब्जियों में तो लाखों का मुनाफा हो सकता है। बस किसानों को बढ़िया गुणवत्ता वाली फसल मिलनी चाहिए।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












