UP Budget: महिलाओं के लिए बजट में सौगात पर सौगात, 1 लाख रु, मुफ्त स्कूटी और पर्ची जारी करने में प्राथमिकता, जानिए पूरी खबर

On: Wednesday, February 11, 2026 1:45 PM
UP Budget

UP Budget: महिलाओं के लिए खुशखबरी है, महिलाओं के लिए बजट में कई तरह के उपहार हैं तो आईए जानते हैं क्या-क्या मिला है।

मेधावी छात्रों को मुफ्त स्कूटी मिलेगी

उत्तर प्रदेश में बजट पेश किया गया है, जो कि पिछले साल से 12% ज्यादा है। इस बार महिलाओं को और ज्यादा फायदा दिया गया है। जिसमें बताया गया कि मेधावी छात्रों के लिए सरकार 400 करोड रुपए खर्च करेगी। जिसमें मुफ्त स्कूटी मेधावी छात्रों को दी जाएगी। इस तरह से सरकार में मेधावी छात्राओं को प्रस्तावित कर रही है, और बताया गया की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में तेजी लाई जाएगी। जिससे बच्चियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, बच्चों के आवागमन के लिए सरकार मुफ्त में स्कूटी दे रही है, जिससे उन्हें आने-जाने में दिक्कतें भी नहीं आएंगी।

बेटियों की शादी पर मिलेगा ₹100000

महिलाओं को कई तरह के सौगात मिले हैं। जिसमें यह भी है कि बेटियों की अगर शादी होगी तो उन्हें ₹100000 मिलेगा। जिसमें बताया गया की 100 करोड रुपए आरक्षित निर्धन वर्ग की बेटियों के लिए और सामान्य निर्धन वर्ग की बेटियों के लिए 50 करोड रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। जिससे बेटियों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। इस तरह से जिनके पास बेटियां हैं, उन्हें उनकी शादी की चिंता कम होगी, सरकार से मदद मिलेगी।

महिला गन्ना किसानों को पर्ची जारी में प्राथमिकता

इतना ही नहीं महिलाएं जो गन्ना की खेती करती है उन्हें भी फायदा होगा। महिला गन्ना किसानों को पर्ची जारी करते समय प्राथमिकता मिलेगी। जिससे गन्ना आपूर्ति और भुगतान में उन्हें सुविधा प्राप्त होगी। बताया गया कि प्रदेश में 60000 महिला गन्ना किसानों को योजना का फायदा मिलेगा। इस तरह से जो महिला गन्ने की खेती करती है, उन्हें अब पहले से अच्छी सुविधा मिलेगी। सरकार उनके सहयोग में है।

यह भी पढ़े-किसानों को आधे कीमत पर मिल रहा बीज, जायद सीजन में होगा खर्चा कम, जानिए शंकर मक्का और सूर्यमुखी के बीज कहां पर मिल रहे